क्या देश में खाद की कमी है? उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया का कहना है बिल्कुल नहीं। कांग्रेस का कहना है कि देश के कई राज्यों में लोगों को खाद आसानी से नहीं मिल रहा। यानि इसकी कमी है। शुक्रवार (18 नवंबर) को कांग्रेस और मंत्री मंडाविया के बीच इस मुद्दे पर ट्वीट और जवाबी ट्वीट हुआ। मनसुख मांडविया ने आंकड़े ट्वीट कर बताया कि खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। कांग्रेस ने कुछ खबरों की क्लिप्स ट्वीट कर दावा किया कि ऐसा नहीं है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंंह तोमर ने भी इसी हफ्ते खाद की कमी की खबरों से इनकार किया था।
केंद्रीय मंत्री ने किया ऐसा ट्ववीट
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने लिखा,”खाद की कमी से जुड़ी कुछ गलत खबरें चल रही हैं। लेकिन देश में खाद की कोई कमी नहीं है। किसान भाइयों से निवेदन है की किसी प्रकार के भ्रम में ना आएं, देश में हर प्रकार का फर्टिलाइजर उपलब्ध है।” बता दें कि किसान रबी फसल की बुआई की तैयारी में हैं। ऐसे में खाद की जरूरत है और कई जगहों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि किसानों को आसानी से खाद नहीं मिल रहा। कृषि मंत्री तोमर ने 15 नवंबर को कहा था कि खाद के वितरण में थोड़ा वक्त लग सकता है, लेकिन इसकी कमी नहीं है।
मनसुख मंडाविया ने उर्वरक मंत्रालय की ओर से पीआईबी द्वारा जारी रिलीज पोस्ट की। इसमें आकंड़े देकर बताया गया कि किस खाद की कितनी जरूरत है और कितनी उपलब्धता है। रिलीज के मुताबिक खाद की उपलब्धता की कोई समस्या नहीं है। मंडाविया का ट्वीट:
उर्वरक मंत्रालय की ओर से जारी खाद की कमी के खंडन को कांग्रेस ने गलत माना। कांग्रेस ने कुछ खबरों की क्लिप्स शेयर कीं, जिनमें अलग-अलग जगहों पर लोगों को खाद आसानी से नहीं मिलने की बात कही गई थी। कांग्रेस का ट्वीट:
मंडाविया ने किया पलटवार
मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक बार फिर आंकड़े ट्वीट कर कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने दोहराया कि खाद की कमी नहीं है। मंडाविया का जवाबी ट्वीट:
यूजर्स भी कूदे
खाद को लेकर कांग्रेस और सरकार के अपने-अपने तर्क के बीच कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी बातें रखीं। कुछ ने जहां कांग्रेस की बात को गलत बताया, तो कई ने खाद की कमी से जुड़ी खबरें शेयर कर अपनी बात रखी।
हर्ष त्यागी नाम एक यूज़र ने लिखा, “देश के किसान तमाम तरह की परेशानियों से गुजर रहा है और जुमलेबाज पार्टी के जुमलेबाज मंत्री देश के अन्नदाता को एक और नया जुमला दे रहे हैं।” पूजा नाम की एक यूज़र ने लिखा कि ये लोग किसानों के नाम पर सत्ता में आये हैं, और उनसे ही झूठ बोल रहे हैं। आप लोगों को ऐसी खबर दिखाई नहीं देती है क्या?
निखिल अग्रवाल नाम के एक ट्विटर यूज़र ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए लिखा,”महलों से बाहर निकलने की बात वो लोग कर रहे है जिन्होंने देश की जनता को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जनता को परेशान कर और उन्हें लूट कर कितने महल बनाए गए हैं। यह देश अच्छे से जानता है। इसी का परिणाम हैं की अब बस उन महलों में पड़े रहने लायक रह गए हो, जनता के बीच जाने लायक नहीं बचे हो।”
जानकारी के दें कि कांग्रेस द्वारा किये ट्वीट पर बीजेपी नेता भूपेंद्र गोठवाल ने लिखा कि कांग्रेस लोगों में डर फैला रही है की देश में खाद की कमी हो गयी है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। केंद्र सरकार राज्य सरकार को पूरी खाद उपलब्ध करवा रही है। कांग्रेस के नेता बस यही चाहते है की डर बने और सब किसान भाई इस भ्रम में फंस जाएं।