कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने मुरादाबाद में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की तुलना भगवान राम से कर दी। सलमान खुर्शीद ने कहा था कि वह एक योगी की तरह तपस्या कर रहे हैं। भगवान राम (Lord Ram) की ‘खड़ाऊ’ बहुत दूर तक जाती हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि “कभी-कभी खड़ाऊ लेकर भी चलना पड़ता है। हमेशा राम नहीं पहुंच पाते हैं तो भरत उनकी खड़ाऊ लेकर चलते हैं। सलमान खुर्शीद के इस बयान पर अब भाजपा सांसद मनोज तिवारी (BJP MP Manoj Tiwari) ने पलटवार किया है।

क्या बोले मनोज तिवारी?

सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) के बयान पर मनोज तिवारी ने कहा कि वो भगवान राम को जानते ही क्या हैं? सलमान खुर्शीद के जैसे लोगों ने ही कांग्रेस कोर रसातल में भेजा है। अगर सलमान खुर्शीद जैसे लोगों को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) में राम नजर आते हैं तो उन्हें दिमाग का इलाज कराना चाहिए। सोशल मीडिया पर लोग मनोज तिवारी के बयान पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

@spm9415200 यूजर ने लिखा कि योगी भी कुछ नहीं जानते, अपने शासन को रामराज्य कहते हैं। @zahidHu27063682 यूजर ने पूछा कि मनोज तिवारी जी जो लोग “हर हर मोदी घर घर मोदी का” का नारा लगाते हैं उस में किस की तुलना किस भगवान से की जाती हैं? @Omnaray60134143 यूजर ने लिखा कि आप ऐसा कैसे कह सकते हैं। क्या आपने मेडिकल का कोर्स किया है?

@k08686055_jain यूजर ने लिखा कि इन महाशय को भाजपा में ही कोई गंभीरता से नहीं लेता है। एक यूजर ने लिखा कि अब इलाज भाजपा का होने वाला है तिवारी जी, अब ज्यादा दिन का इंतजार नहीं है। @yathart32821151 यूजर ने लिखा कि अगर सलमान खुर्शीद को राहुल गांधी में राम दिखाई दे रहे हैं तो इसमें बुराई क्या है? @NARESHRMEHTA यूजर ने लिखा कि अगर इस बात नाराजगी है तो पहले भाजपा को अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को समझाना चाहिए।

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को लेकर सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की जमकर तारीफ की थी, सलमान खुर्शीद ने कहा था कि राहुल गांधी अलौकिक हैं। हम ठंड में ठिठुर रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं, वह टी-शर्ट पहनकर(भारत जोड़ो यात्रा के लिए) निकल रहे हैं। इसके साथ उन्होंने राहुल गांधी की तुलना राम और खुद की तुलना भरत से की थी। इसी पर सोशल मीडिया पर लोग सलमान खुर्शीद के बयान पर नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं।