उत्तर प्रदेश के कानपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें एक शख्स बुर्का पहना हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो कानपुर का बताया जा रहा है, जहां वह प्रेमिका से मिलने के लिए ऐसी तरकीब अपनाई कि लोग हैरान रह गए। कोई पहचान ना पाए,इसलिए शख्स ने बुर्का का सहारा लिया हालांकि वह लोगों की नजर से नहीं बच पाया और पकड़ा गया।
बुर्का पहनकर घूम रहा था शख्स, लोगों ने पकड़ा
कानपुर के घाटमपुर में एक शख्स बुर्का पहनकर घूम रहा था। लोगों को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ तो बुर्का पहने शख्स को घेर कर चेहरे से नकाब हटाया, तो उसकी सच्चाई सामने आ गई। बुर्के में कोई महिला नहीं बल्कि एक शख्स था जो अपने प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। मामला संदिग्ध लगने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
पूछताछ में बताया- ‘गर्लफ्रेंड से मिलने आया था’
पुलिस ने जब शख्स से पूछताछ की तो पता चला कि उसका नाम अंसार खान और पिता का नाम समसुद्दीन लिखा था। शख्स औरैया का रहने वाला है जो अपनी प्रेमिका से मिलने कानपुर पहुंचा था। शख्स से पुलिस की पूछताछ में बताया कि मैं कोई साजिश रचने नहीं आया था बल्कि मैं अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए आया था।
हालांकि शख्स ने पहले लोगों से झूठ बोलते हुए कहा था कि वह अपने रिश्तेदार के यहां आया था लेकिन कुछ लोगों से दुश्मनी के कारण उसने बुर्का पहन लिया था। हालांकि जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने पूरी कहानी बताई।
पुलिस ने वीडियो जारी कर बताया कि शख्स के ताऊ के लड़के की ससुराल घाटमपुर में है। जहां वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आया। बुर्का पहनकर घूम रहा था तो लोगों ने बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया। स्थानीय पुलिस को सूचना मिली। उसे थाने लाया और पूछताछ की जा रही है। तथ्य सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।