बारिश के मौसम में अक्सर जानवर निकलते हैं। पानी भर जाने से कारण उन्हें जमीन से या बिल से बाहर निकलना पड़ता है। इस वक्त एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक सांप एक शख्स की शर्ट में घुस गया है। सांप भी जहरीला था, ऐसे में थोड़ी सी भी गलती से शख्स की जान जा सकती थी।

शख्स के शर्ट में घुस गया खतरनाक सांप

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स खेत में बैठा है और उसके शर्ट में एक सांप है। सांप शर्ट के अंदर से ही फुफकार मार रहा है। वहां मौजूद अन्य लोग शख्स को ना हिलने की सलाह दे रहा हैं। इस दौरान शख्स अपने शर्ट की बटन खोलने की कोशिश करता है।

खतरनाक स्थिति का सामना करता रहा शख्स

हालांकि सांप शर्ट के अंदर लगातार चल रहा था, इसी के कारण शख्स काफी सारा हुआ दिखाई दे रहा है। थोड़ी देर की मशक्कत के बाद सांप अंदर ही अंदर पेट से पीठ की तरफ चला गया। उसका शरीर बाहर निकल आया लेकिन सांप का मुंह अभी भी शर्ट के अंदर था। शर्ट उठाने के बाद सांप निकला और वहां से चला गया।

वायरल हो रहा वीडियो

शख्स की शर्ट के अदंर जो सांप घुसा था वह जहरीला सांप था, जिसमें हम कोबरा नाम से जानते हैं। शख्स ने बताया कि वह खेत में काम करने के बाद पेड़ के नीचे खाना खाया और आराम कर रहा था। इसी दौरान कब सांप उसकी शर्ट में घुस गया, उसे पता ही नहीं चला। हालांकि जिस तरह शख्स शांति से सांप के निकलते तक बैठा, उसके हिम्मत की खूब तारीफ हो रही है। हालांकि यह वीडियो कहां का है और कब का है, इससे जुड़ी जानकारी नहीं मिल पाई है।

एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि ये हिम्मत वाला था, वरना तो दिल का दौरा पड़ जाता। एक अन्य ने लिखा कि मैं तो समझ नहीं पा रहा हूं कि ये जिंदा कैसे है, मैं होता तो हार्टअटैक से ही मर जाता। एक ने लिखा कि शायद यह सांप ही वेजिटेरियन है, इतनी देर में 15-20 बार तो काट ही लेता। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि इस शख्स की तारिफ की जानी चाहिए कि इसने कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई। इसी वजह से जान बची।