Shocking Viral Video: समुद्र में तैर रहे शख्स पर शार्क के जानलेवा हमले का एक वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शार्क के बेरहमी से शख्स मार डालने के वीडियो ने यूजर्स के दिल को दहला दिया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में उन्होंने घटना को भयावह बताया है। साथ ही यह अपील भी की है कि समुद्र में ऐसे जीवों को लेकर हमेशा सतर्क रहने की जरूरत है।

हेल्प के लिए चिल्लाते दिखा शख्स

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर RadioGenoa नाम के यूजर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिखा गया है कि एक शख्स जो समुद्र में तैर रहा होता है, उसपर एक टाइगर शार्क हमला बोल देता है। वो एक के बाद एक शख्स पर हमला करता है। वीडियो में शख्स को जिंदगी के लिए संघर्ष करते हुए साफ देखा जा सकता है। वीडियो में उसे हेल्प के लिए चिल्लाते हुए सुना जा सकता है।

वीडियो में दिखाया गया है शार्क शख्स को बार-बार अपने जबड़ों में जकड़ता है और पानी की गहराइयों में लेकर जाने की कोशिश करता है। एक दो बार तो शख्स उसकी चंगुल से छूट जाता है पर आखिरकार शार्क उसे पानी की गहराइयों में लेकर चला जाता है। शार्क के शिकार का खौफनाक वीडियो इजिप्ट का बताया जा रहा है।

मेरा पति मेरा देवता है… हसबैंड का पैर धोकर पीने लगी महिला, Viral Video देख यूजर्स लेने लगे चुटकी, कहा – क्या पता कल को ड्रम में…

वीडियो के संबंध में दावा किया गया है कि 23 वर्षीय रूसी युवक व्लादिमीर पोपोव को 2023 में इजिप्ट के हर्गहाडा में एक टाइगर शार्क ने पानी के नीचे खींचकर मार डाला था। उसके अवशेष बरामद किए गए, लेकिन वह बच नहीं पाया। बाद में अधिकारियों ने शार्क को पकड़ लिया और जांच की। हालांकि, जनसत्ता इन दावों की पुष्टि नहीं कर सका है।

यहां देखें वायरल वीडियो –

माइक्रो ब्लागिंल साइट पर पोस्ट किए गए वीडियो को लाखों यूजर्स देख चुके हैं। यूजर्स खुद को वीडियो पर टिप्पणी करने से रोक नहीं पाए। एक यूजर ने लिखा, “अगर आप मिस्र जाएँगे तो शार्क आपको खा सकती हैं। यहाँ शार्क सालों से इंसानी मांस खाने की आदी हो गई हैं।
तो तुर्किये आइए, जहां ज़्यादा सुरक्षा है। अनोखे समुद्र तट, साफ़ पानी, हरी-भरी हरियाली और प्राचीन इतिहास आपका इंतज़ार कर रहा है। इसके अलावा, तुर्किये बहुत सस्ता है…।”

आपलोग ट्राय मत करिएगा… सोसाइटी में घुस आए सांप को एक्टर सोनू सूद ने कुछ यूं किया रेस्क्यू, Viral Video देख यूजर्स बोले – यह है रियल लाइफ हीरो

दूसरे यूजर ने कहा, “भूमध्य सागर में कोई शार्क नहीं हैं। तकनीकी रूप से व्हेल शार्क तो हैं। लेकिन कोई शिकारी नहीं।” तीसरे यूजर ने कहा, “यह नकली लगता है, लेकिन अंत में इसकी पूंछ कई बार पानी से बाहर निकलती है, बिना हिले। यह मानो उन्मत्त होकर इधर-उधर उछल रहा हो।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “इसीलिए जब भी आप समुद्र में हों, आपको एक वास्प इंजेक्शन चाकू अपने साथ रखना चाहिए। इसे कहीं भी भोंक दो, खेल खत्म। इससे आप तैरकर किनारे पर वापस आ सकते हैं और कोल्ड ड्रिंक पी सकते हैं।”