मगरमच्छ जैसे खतरनाक जीव के साथ स्टंट करना शख्स को काफी भारी पड़ गया। शख्स के साथ जो हुआ उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो की जनसत्ता पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स मगरमच्छ के सामने अजीबो गरीब हरकत करता है। उसकी हरकत को देखकर हर कोई हैरान है। लोगों दांत तले उंगली दबा रहे हैं। आखिर में वही होता है जो सोचकर लोग डर रहे थे।

हम सभी जानते हैं कि मगरमच्छ कितना खतनाक जीव है। वह पानी और जमीन दोनों पर अपना शिकार कर सकता है। अगर उसके जबड़े में कोई शिकार आ गया फिर तो उसकी खैर नहीं। जंगल का राजा भी उससे दूर रहना चाहता है। हालांकि इस खतरनाक जीव के साथ भी कुछ लोग स्टंट करने लगते हैं। स्टंट का वीडियो देखकर आपकी भी हालत खराब हो सकती है। खतरनाक स्टंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक शख्स मगरमच्छ के साथ खतरनाक स्टंट कर रहा है, इसे देखने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं। आखिर में जो होता है उसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स स्टेडियम में मगरमच्छ के साथ स्टंट कर रहा है। मगरमच्छ मुंह खोलता है तो वह उसके मुंह के अंदर अपना हाथ डालता है। मगरमच्छ जैसे ही मुंह बंद करने की कोशिश करता है वह अपना हाथ बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है। हालांकि मगरमच्छ अपना जबड़ा बंद कर लेता है और हर तरफ खून फैल जाता है। शख्स का हाथ लहूलुहान हो जाता है। खून निकले लगता है।

इस वीडियो को memes_with_you12 नामक यूजर ने शेयर किया है। इसे कई हजार लोगों ने देखा है। यूजर्स इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि गनीमत है कि मगरमच्छ ने शख्स को जिंदा छोड़ दिया। लगता है उसका व्रत है। दूसरे ने लिखा कि इसे कहते हैं आ बैल मुझे मार। अन्य ने लिखा है कि इस तरह के स्टंट के लिए काफी ज्यादा प्रैक्टिस की जरूरत होती है। यह कोई खेल नहीं है। वैसे इस वीडियो पर आपकी क्या राय है।