चोर और पुलिस के बीच भागने और छुपने का सीन रील लाइफ या रियल लाइफ में आता है। पुलिस चोर पकड़ने के लिए नए तरीके निकलती है। पहले के समय में मुखबिर के द्वारा और अब टेक्नोलॉजी के द्वारा पुलिस चोर को पकड़ने का काम करती है। कहा जाता है कि चोर पुलिस से एक कदम आगे की सोचता है, जिसके चलते वह ऐसी तरकीब ढूंढता है कि पुलिस उसे पकड़ न सके। हालांकि चोर कितना भी शातिर क्यों न हो वो पुलिस के हत्थे चढ़ ही जाता है। सोशस मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स पुलिस से बच निकलने की तरकीब बता रहा है। यह तरकीब कामयाब होगी या नहीं इसकी गारंटी तो नहीं दी सकती है, लेकिन यह तरीका आपको फनी जरुर लगेगा।

सोशल मीडिया पर आया यह वीडियो किसी वर्कशॉप जैसा लगा रहा है। वीडियो में नजर आ रहा शख्स कैमरामैन से कहता है कि वह पुलिस के बचने का परफेक्ट तरीका जानता है। उसके हाथ में एक मेटल का लचीला पाइप है। वह शख्स तरकीब दिखाने के लिए कैमरे के सामने दौड़ता है और दौड़ लगाते-लगाते पाइप को सिर से नीचे पैर तक डाल लेता है। इस तरह से उसकी पूरा शरीर उस पाइप से कवर हो जाता है। वह सीधे सामने की दीवार पर जाकर चिपक जाता है। उस दृश्य को देखकर लगता है कि वह दीवार को कोई पाइप लगा हुआ है। देखा जाए तो वाकई में उस स्थान पर नजर नहीं आ रहा है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो आने के बाद वायरल हो गया है। वीडियो प्लेटफॉर्म यू-ट्यूब पर इसे अब तक करीब 20 लाख लोग देख चुके हैं। वीडियो को 5 दिन पहले 11 मई को पोस्ट किया गया था। इस वीडियो पर 1 हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट्स किया है। यह वीडियो कहां का है और वीडियो में दिखाई देने वाला शख्स कौन है, फिलहाल इस बात का पता नहीं चल सका है।