दुनिया में क्रिएटिव लोगों की कमी नहीं है। लोग एक से एक क्रिएटिविटी करते रहे हैं। सोशल मीडिया के जमाने में लोग रोजाना नए-नए एक्सपेरिमेंट करते हैं। क्रिएटिविटी का इस्तेमाल कर नई चीजें बनाते हैं और फिर उसकी तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। इस उम्मीद से की वो वायरल हो जाएंगे।
शख्स ने बोरे की शर्ट-पैंट सिलकर पहनी
हालांकि, कई बार जिसे वो क्रिएटिविटी समझते हैं, वो डिजास्टर में बदल जाती है और लोग उन्हें ट्रोल करने लग जाते हैं। इनदिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में खुद को डिजाइनर बताने वाला शख्स बोरे की शर्ट-पैंट सिलकर उन्हें फ्लॉन्ट करता दिख रहा है।
vaseem_stylish_011 के हैंडल से यूट्यूब पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले शख्स सिन्थेटिक बोरा लेकर आता है। फिर उसकी कटिंग करके उसकी शर्ट-पैंट तैयार करता है। फिर खुद उसे पहन कर मॉडल की तरह वॉक करता है।
2.4 मिलियन बार शेयर भी किया जा चुका है वीडियो
वीडियो ने काफी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। वीडियो को एक मिलियन से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं, इसे 2.4 मिलियन बार शेयर भी किया जा चुका है। वीडियो पर इंस्टा यूजर्स ने ऐसे-ऐसे कमेंट किए हैं, जिन्हें पढ़कर हंसी छूट जा रही है।
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा है, “ये ऊर्फी का भाई खुर्पी है, ये ही उसे टक्कर देगा।” दूसरे यूजर ने लिखा है, “खेत में खाद डालना है और तू बोरे लेकर चला गया।” तीसरे ने लिखा, “भाई अपने डिजाइन छिपा कर रखा। ऊर्फी जावेद कॉपी कर लेगी।”
मालूम हो कि ऊर्फी जावेद एक इंडियन सेलिब्रिटी हैं। अपने अनोखे फैशन सेंस और सोशल मीडिया प्रेजेंस के लिए जानी जाने वाली ऊर्फी ने अपने करियर की शुरुआत सोप ओपेरा में भूमिकाओं से की और 2021 में वूट के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 1 में आने के बाद फेमस हुई थीं।