दिल्ली मेट्रो में रील्स बनाने और डांस करने पर रोक लगाने की बात कही गई है। हालांकि लगातार दिल्ली मेट्रो के वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़का ‘सीट’ को लेकर प्रैंक करता नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बैठने की सीट को लेकर किया प्रैंक

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो कोच के बीच में एक लड़का बिना सीट के ही बैठने का दिखावा कर रहा है। देखने पर ऐसा लगता है कि जैसे वह किसी सीट पर बैठा है। पास में ही एक लड़की खड़ी है। कुछ देर बाद लड़का खड़ा होकर वहां से चला जाता है। लड़की झट से जाकर लड़के की जगह पर बैठने की कोशिश करती है लेकिन वहां तो कोई सीट थी ही नहीं।

सच्चाई जान लड़की भी रह गई हैरान

यह देख वीडियो में दिख रही लड़की भी हैरान रह जाती है और लड़के को देखने लगती है क्योंकि वहां तो कोई सीट ही नहीं थी बल्कि लड़का बस बैठने का नाटक कर रहा था। इंस्टाग्राम Viral Bhayani पेज पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसके बाद से इस पर लोगों की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा, ‘लड़की ने सोचा था कि अब सीट मिल गई है, बैठकर आराम से रील्स देखूंगी, लेकिन उसके साथ तो खेल हो गया।’ एक अन्य ने लिखा, ‘लड़का अपनी सीट लेकर आया था और अपने साथ लेकर चला गया, इसमें उसकी गलती नहीं है।’

श्रद्धा ने लिखा, ‘आज कल लोग अपने फोन में इतने व्यस्त रहते हैं कि उन्हें अपने अगल बगल का कुछ खयाल ही नहीं रहता है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘चलो कम से कम बैठने से पहले देख तो लिया, लड़का होता तो वह देखता भी नहीं और बैठने की कोशिश करता।’

बता दें कि दिल्ली मेट्रो में रील्स बनाने, रोमांस करने और कम कपड़े पहनकर यात्रा करने पर विवाद हो चुका है। DMRC की तरफ से कहा गया था कि इस पर रोक लगाने के लिए उचित कदम उठाये जा रहे हैं। इतना ही नहीं, रील्स ना बनाने को लेकर लगातार चेतावनी दी जा रही है।