Mainpuri Ajgar Doobne ka Viral Video: गैर-जहरीला सांप होने के बावजूद अजगर को सबसे खतरनाक सांपों में से एक माना जाता है। समय के साथ बड़े-बड़े शिकार को निगलने के कारण अजगर का वजन काफी ज्यादा बढ़ जाता है। वजन होने के कारण उसके शरीर की फुर्ती लगभग खत्म हो जाती है। आम तौर पर सांप जो काफी फुर्तिले होते हैं उनकी तुलना में अजगर काफी आलसी नजर आता है।
अजगर शिकार के लिए नहर में घुस गया
वजन के कारण आम सांप की तरह जमीन पर नहीं चल पाता। पानी में उनका तैरना तो मानों असंभव होता है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से वायरल हो रहे एक वीडियो को देखकर तो ऐसा ही लग रहा। यहां बीते दिनों एक विशालकाय अजगर शिकार के लिए नहर में घुस गया।
यह भी पढ़ें – देखते ही देखते भिड़ गए दो बाघ, भीषण लड़ाई का वीडियो पर्यटक ने किया रिकॉर्ड, देखकर डर जाएंगे
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अजगर ने पानी मे घुसकर अपने शिकार जो संभवतः एक गाय है को पकड़ तो लिया है। लेकिन नहर में पानी का बहाव तेज होने और भार अधिक हो जाने की वजह से वो डूबने लगता है। अजगर पानी से निकलने की कोशिश करता है।
हालांकि, शिकार को मिला कर उसकी भार इतनी अधिक हो जाती है कि वो तैरने में असमर्थ दिखता है। घटना के संबंध में दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट में कहा गया कि बीते दिनों शहर के सदर कोतवाली में दिन के करीब 2 बजे यह घटना हुई। विशालकाय अजगर को नहर में देखने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें – ये देश करीब 2400 रुपये प्रति लीटर बेच रहा बाघ का यूरिन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग के अधिकारियों को कॉल किया। इस बीच नहर के ऊपर बने पुल पर ये मंजर देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के काफी मेहनत करनी पड़ी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने अजगर को नहर से बाहर निकाला। हालांकि, रेस्क्यू करने के कुछ ही देर बाद अजगर की मौत हो गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि दम घुटने की वजह से अजगर की मौत हुई होगी।