अपने प्यार के लिए पाकिस्तान से गैरकानूनी तरीके से भारत आई सीमा हैदर खूब चर्चाओं में है। सचिन और सीमा की जांच की जा रही है कि क्या वाकई सीमा प्यार के लिए ही अपने चार बच्चों के साथ नेपाल सीमा से होते हुए भारत चली आई? एक तरफ जहां पबजी खेलते हुए सचिन और सीमा में प्यार हुआ, उसी तरह इंस्टाग्राम पर शादाब आलम और बारबरा पोलक के बीच इश्क हो गया, जो अपने चार की बेटी के साथ भारत पहुंच गई है।

झारखंड के हजारीबाग़ में पोलैंड की लड़की शादी करने के लिए सात समुंद्र पार कर पहुंची है। दोनों के बीच बातचीत इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी। इसके बीच दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगीं और अब बात शादी तक पहुंच चुकी है। जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

दाब आलम और बारबरा पोलक का प्यार परवान चढ़ा कि प्रेमिका पोलैंड छोड़कर अपनी छह साल की बेटी के साथ झारखंड के बरतुआ गांव आ गई। बारबरा पोलक शादाब अलाम के साथ रह रही है। बारबरा की बेटी अभी से ही शादाब को अपना डैड कह रही है। जल्द ही शादाब और बारबरा पोलक की शादी होने वाली है। शादी की तैयारियां खूब जोर-शोर से की जा रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बारबरा पोलक ने कहा, “मुझे भारत आकर ख़ुशी हुई है। मैं शादाब से मिलकर अच्छा महसूस कर रही हूं, पोलैंड में मेरे पास घर, कार है और नौकरी भी है लेकिन मैं सिर्फ शादाब के लिए सबकुछ छोड़कर आई हूं।” बारबरा ने कहा कि हम दोनों जल्द ही एक दूसरे के होने वाले हैं।

बताया गया कि साल 2021 में दोनों के बीच पहली बार बातचीत हुई थी। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला किया। शादाब आलम बीए आनर्स की पढ़ाई कर रहा है और अंग्रेजी बोलने में उसे कोई समस्या नहीं है।

हालांकि अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, इस महिला को 2028 तक के लिए बीजा मिला है। महिला कहना है कि वह शादाब को लेकर पोलैंड जाना चाहती है।