Lion Fight Viral Video: शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। पर ऐसा क्यों यह दिखाता हुआ एक वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि शेर मगरमच्छ का शिकार छीनने के लिए पानी में घुस जाता है। खूंखार जीव से डरे बिना शेर उससे भिड़ जाता है और उसके मुंह का निवाला छीनने में लग जाता है।
खूंखार जानवरों की लड़ाई का Viral Video
वीडियो जिसे इंस्टाग्राम पर thebigcatsempire ने शेयर किया है में दिखाया गया है कि एक मगरमच्छ पानी में आराम से अपना शिकार किया हुआ जीव खा रहा था। तभी पानी में शेर घुस जाता है और उससे उसका शिकार छीनने लगता है। यह देख मगरमच्छ उस पर अटैक करना शुरू कर देता।
वीडियो में दिखाया गया है कि देखते ही देखते दोनों खूंखार जीवों में भीषण युद्ध शुरू हो जाता है। शिकार को अपने कैप्चर में करने के लिए दोनों एक दूसरे पर वार करना शुरू कर देते हैं। हालांकि, शेर एक बार फिर यह सिद्ध कर देता है कि उसे आखिर जंगल का राजा क्यों कहा जाता है। वो मगरमच्छ को हरा देता है और उसके शिकार को अपना निवाला बना लेता है।
यहां देखें वायरल वीडियो –
इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद से हजारों यूजर्स देख चुके हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में इंटरनेट की जनता ने साफ तौर पर हैरान होते हुए प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वीडियो को दिल की धड़कनें बढ़ाने वाला बताया। साथ ही शेर के शौर्य की खूब तारीफ की।
वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने लिखा, “यह एक भूखा मगरमच्छ है, लेकिन फिर भी शेर से भिड़ना उसके लिए खतरनाक हो सकता है।” दूसरे यूजर ने कहा, “अगर शेर की जगह जगुआर होता तो उसने मगरमच्छ को भी साथ ही खा लिया होता।” तीसरे यूजर ने कहा, “तभी शेर को जंगल का राजा कहा जाता है।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “मैं और मेरा भाई भी इसी तरह पिज्जा के आखिरी टुकड़े के लिए लड़ाई करते हैं।”