Leopard Attack Viral Video: एक चौंकाने वाली घटना में, एक 13 वर्षीय लड़का शुक्रवार को तेंदुए का शिकार होते होते बच गया। घटना बेंगलुरु के बनेरघट्टा बायोलॉजिकल पार्क की है, जहां सफारी के दौरान तेंदुए ने किशोर पर हमला बोल दिया था। घटना दोपहर में तब हुई जब पीड़ित अपने माता-पिता के साथ नॉन एसी सफारी वाहन के अंदर विंडो सीट पर बैठा था।

लड़के के हाथ को अपना निशाना बनाया

पीड़ित की पहचान 13 साल के सुहास के रूप में की गई है, जो बोम्मसांद्रा का निवासी और छुट्टियों में जंगल सफारी के लिए आया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बायोलॉजिकल पार्क के कार्यकारी निदेशक सूर्या सेन ने बताया, एक तेंदुए ने अचानक वाहन का पीछा किया, कूदकर वैन की खिड़की पर चढ़ गया और लड़के के हाथ को अपना निशाना बनाया। चूंकि खिड़की में जाली लगी हुई थी, ऐसे में वो बच गया। लेकिन पंजों के कारण वो घायल हो गया।

खेल-खेल में 13वीं मंजिल की बालकनी से लटके बच्चे, करने लगे खतरनाक स्टंट और फिर…, Viral Video देख सहम जाएंगे आप

अब इस खौफनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर वायरल हो रहा है, जिसमें जंगली बिल्ली को सफारी जीप का पीछा करते हुए और खिड़कियों के चारों ओर ग्रिल्स होने के बावजूद उससे पंजे घुसाने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है। इस हमले में लड़के हाथ पर गंभीर खरोंच आए हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो –

रिपोर्ट के अनुसार हमले के बाद सुहास को तुरंत पार्क स्टाफ ने इलाज के लिए एक स्थानीय प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक उपचार मिलने के बाद, लड़के को छुट्टी दे दी गई और वह घर लौट आया। पार्क अधिकारियों ने कहा है कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए घटना की परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं कि भविष्य में इस तरह की घटनाएं ना हों।

कमर तक पानी में घुसकर गोरिल्ला को फल देने पहुंच गया शख्स, सच्चा प्यार देख जानवर ने किया कुछ ऐसा, Viral Video देख हो जाएंगे भावुक

बता दें कि यह घटना पार्क और बनेरघट्टा नेशनल पार्क के आसपास के कई हालिया विवादों के बीच हुई है। इस क्षेत्र में आदमी-पशु संघर्ष में वृद्धि देखी गई है, जिसमें तेंदुए और हाथियों के लगातार रिहायशी क्षेत्रों में भटकने की घटनाएं शामिल हैं। पर्यावरणविदों ने भी एनिमल कॉरिडोर और पार्क की सीमाओं के पास प्रस्तावित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर शहरी विस्तार के अतिक्रमण पर चिंता जताई है। उनका तर्क है कि विस्तार से पारिस्थितिकी तंत्र को और अधिक खतरा हो सकता है। यह ह्यूमन-वाइल्डलाइफ़ मुठभेड़ों को बढ़ा सकता है।