दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जारी जुबानी जंग फिलहाल खत्म होने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने से लेकर नोटबंदी तक किसी भी मुद्दे पर केजरीवाल केंद्र सरकार पर निशाना साधने से नहीं चूक रहे हैं। आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान भी आप और बीजेपी के बीच जुबानी लड़ाई का एक मुद्दा बने हुए हैं। मान को संसद की वीडियो रिकॉर्डिंग करने और उसे सोशल मीडिया पर डालने के मामले में सदन में उनके प्रवेश पर रोक लगी हुई है। जब तक इस मामले की जांच पूरी नहीं हो जाती है तक वह संसद की कार्यवाही में शामिल नहीं हो सकेंगे। संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है, इसमें भी मान को शामिल होने के अनुमति नहीं मिली है, जिसके विरोध में वह शुक्रवार को पार्लियामेंट के बाहर धरने पर बैठे।
भगवंत मान के पास एक तख्ती लगी हुई है, जिस पर लिखा हुआ था- “मोदी मुझसे डकता है, इसलिए मुझे संसद से बाहर करता है!” आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के सांसद भगवंत की फोटो शेयर करते हुए लिखा- “मोदी भगवंत से डरता है, इसलिए उसे संसद से बाहर रखता है।” उन्होंने सवाल भी पूछा कि भगवंत मान को संसद से बाहर क्यों रखा जा रहा है? हालांकि केजरीवाल द्वाारा इस फोटो को शेयर किए जाने के बाद यूजर्स ने फोटो पर लिखी हुई लाइनों को चेंज करते हुए ट्वीट किए। उन्होंने आप सांसद के साथ दिल्ली के सीएम पर निशाना साधा। कई ट्वीट्स में मान को शराबी बताया गया है।
@ArvindKejriwal pic.twitter.com/hJhbnUAFQM
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) November 18, 2016
"मोदी भगवंत से डरता है,
इसलिए उसे संसद से बाहर रखता है"
भगवंत मान को संसद से बाहर क्यों रखा जा रहा है? https://t.co/J2DODrg0ah
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 19, 2016
गौरतलब है कि इसी साल जुलाई महीने में आप सांसद भगवंत मान ने संसद का वीडियो बनाकर फेसबुक के जरिए उसकी लाइव स्ट्रीमिंग की थी। जिसके बाद मान पर आरोप लगा था कि उन्होंने संसद की सुरक्षा से समझौता किया है। मान का यह वीडियो सामने आने के बाद संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। मान की ओर से आए बयान में कहा गया था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और वह फिर से ऐसा करेंगे। मामले की जांच के लिए 9 सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी। वहीं, लोकसभा स्पीकर ने मामले की जांच चलने तक उनके सदन में प्रवेश पर रोक लगाया था।
Sir today is #worldtoiletday at least today you should have used Toilet instead of Twitter to relieve yourself.
— The Frustrated Indian (@FrustIndian) November 19, 2016
https://twitter.com/Paid_Journalist/status/799517515219136512
sir, is it true?@iAnkurSingh @CrimeMasterV2 pic.twitter.com/pyAokQ5IQq
— Nagraj (@zehreelimaut) November 18, 2016
@BhagwantMann अब बेवड़े को और कहाँ रखा जाए बताओ, खैर विजेंद्र गुप्ता से इतना क्यों डरते हो जो बाहर कर देते हर बार?
— Rohit (@09_rkg) November 19, 2016
??? pic.twitter.com/x0PPr9FoDK
— Tushar® (@sirf_tushar) November 18, 2016
https://twitter.com/SureAish/status/799521991585857537
.@ArvindKejriwal pic.twitter.com/3CPDXMAD2u
— IAS Smoking Skills (@Smokingskills07) November 18, 2016
https://twitter.com/SanghiJat/status/799542071342362624
https://twitter.com/shaileshtyagi89/status/799523789419769856
.@ArvindKejriwal सच्चाई । pic.twitter.com/mZ2o4RF303
— Godman Chikna (@Madan_Chikna) November 18, 2016