सोशल मीडिया पर एक कैदी का बड़ा ही मजेदार डांस वायरल हो रहा है। 11 महीने जेल में बिताने के बाद जब कन्नौज जेल से कैदी रिहा हुआ तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने ऐसा डांस किया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कैदी ने जेल के बाहर ही डांस कर अपनी खुशी जाहिर की है। इस डांस को देखने के बाद पुलिस वाले भी ताली बजाने से खुद को नहीं रोक पाएं।

यूपी के कन्नौज जिले का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। यह वीडियो जेल के बाहर का है। शख्स कई माह से जेल के अंदर था, ऐसे में जब उसे रिहा किया गया तो वह खुशी से झूम उठा। वह जैसे ही गेट के बाहर आया डांस कर अपनी खुशी जाहिर की। दरअसल, यह कैदी कई महीने से अपने जुर्माने की रकम चुका नहीं पा रहा था। इसी के कारण वह जेल से बाहर नहीं आ पा रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैदी बाहर आने के बाद नाच रहा है। पास में पुलिस वाले ताली बजाकर उसका हौसला बढ़ा रहे हैं।

बता दें कि कैदी का नाम शिवा नागर है, वह पिछले 11 महीनों से जेल के अंदर था। यूपी पुलिस ने उसे नशा तस्करी मामले में गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उसे एक साल की सजा सुनाई थी। उसके ऊपर एक हजार फाइन था। वह रकम नहीं चुका पा रहा था, शिवा अनाथ है इसलिए उसके केस की पैरवी करने वाला कोई नहीं था।

वह छिबरामऊ की कांसीराम कॉलोनी का रहने वाला है। ऐसे में उसे संविधान दिवस के मौके पर उसे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयासों से रिहाई मिल गई, उसके एक अन्य साथी को भी रिहा किया गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Leopard Crocodile Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक तेंदुए को 10 खतरनाक मगरमच्छों से शिकार के लिए भिड़ते हुए देखा जा सकता है।