अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं। दुनिया भर में अमेरिकी राष्ट्रपति का खूब रसूक होता है। दुनिया भर की नजरें इस चुनाव पर टिकी हुईं हैं। जोर-शोर से इलेक्शन कैंपन हो रहे हैं। कैंपेन में अलग-अलग तरह की क्रिएटिव आइडिया देखने को मिल रहे हैं जो लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। वोटर्स को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक तरकीब लगाई जा रही है। इसी बीच डेमोक्रेटिक पार्टी के इलेक्शन कैंपेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस कैंपन की तरफ लोगों का ध्यान खींचने के लिए भारत के फेमस हिंदी गाने ‘नाचो नाचो’ को शामिल किया गया है।
डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए फंड जमा करने वाले भारतीय-अमेरिकी बिजनेस मैन अजय जैन भूटोरिया ने पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार कमला हैरिस के लिए दक्षिण एशियाई लोगों का समर्थन हासिल करने के लिए एक हिंदी गाने का वीडियो जारी किया है। यह गना है ‘नाचो नाचो’। जिसे सिंगर शिबानी कश्यप ने गाया है। यह गाना भारत की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘RRR’ के फेमस ट्रैक ‘नाटू नाटू’ का इंस्पायर्ड वर्जन है।
भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रमुख अजय भुटोरिया ने हैरिस के समर्थन में इस गाने को कैंपन में शामिल किया है। भुटोरिया राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैरिस के राष्ट्रीय वित्त समिति के सदस्य हैं। भूटोरिया ने कहा कि ‘नाचो नाचो’ केवल एक गीत नहीं है, बल्कि एक आंदोलन है।
44 लाख से अधिक भारतीय-अमेरिकी वोर्टस का समर्थन है मकसद
उन्होंने आगे कहा, ‘‘इस अभियान का उद्देश्य प्रमुख जिलों में विविध दक्षिण एशियाई-अमेरिकी समुदाय से जुड़ना है। 44 लाख से अधिक भारतीय-अमेरिकी और 60 लाख दक्षिण एशियाई यहां मतदान करने वाले हैं और हमारा लक्ष्य 2024 में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को जीत दिलाने में मदद करना है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि यह वीडियो भाषा और सांस्कृतिक बाधाओं से परे हिंदी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, गुजराती, बांग्ला और अन्य भाषा बोलने वाले मतदाताओं तक संदेश पहुंचाता है।