Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मध्य प्रदेश के भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को बीजेपी ने अपनी उम्मीदवार बनाया है। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। प्रज्ञा ठाकुर को इस सीट से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद बीजेपी कई लोगों ने निशाना साधा है। बॉलीवुड के सितारों  पहले से ही चुनाव पर नजर बनाए हुए हैं।भारतीय  जनता पार्टी  के खिलाफ बॉलीवुड के कई हस्तियों ने भी वोट ना देने की अपील की है।

इसी क्रम में बॉलीवुड के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने ट्वीट कर बीजेपी पर निशाना साधा जिसके बाद ट्रोलर्स ने जावेद अख्तर को निशाने पर ले लिया। जावेद अख्तर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”भोपाल में भाजपा की पसंद वास्तव में दोषरहित है। साध्वी प्रज्ञा, संघ परिवार के विचारों और कार्यों के लिए सही व्यक्तित्व हैं, वाह..वाह..वाह..”

जावेद अख्तर के इस ट्वीट पर  ट्विटर यूजर्स ने जावेद अख्तर को ही ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा है।जावेद सर ये कैसी hypocrisy है, जब एक साध्वी को झूठे आरोप में फसा कर 10 साल तक जेल के अंदर लगातार जुल्म करा गया तब आप सब लोग चुप रहे और अब जबकि कोर्ट ने उनको सभी आरोप से मुक्त कर दिया तब भी आप साध्वी प्रज्ञा पर ऊँगली उठा रहे हो, लगता है आपको कोर्ट के निर्णय पर विश्वास नहीं है !!!

वहीं एक अन्य यूजर ने भी जावेद अख्तर को जवाब दिया है। हम घर में घुस कर मारेंगे बोलने’ वाले मोदी जी ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को दिग्विजय के खिलाफ भोपाल चुनाव में उतार कर साबित कर दिया कि सर्जिकल स्ट्राइक हम कभी भी कही भी कर सकते हैं!