मगरमच्छ और जगुआर की लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जगुआर पानी में तैर रहे मगरमच्छ पर हमला करता है फिर उसे खींचकर किनारे ले आता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद हैरानी जता रहे हैं। कई के तो रोंगटे खड़े हो गए। लोगों ने भर-भर के इस वीडियो पर कमेंट किया है। इस वीडियो को जगुआर इकोलॉजिकल रिजर्व ने शेयर किया है। जिसे अब तक 78,000 से ज्यादा लाइक और 10 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। माइकल ने इसे रिज़र्व की अपनी यात्रा के समय शूट किया था।
दोनों की लड़ाई देख खड़े हो जाएंहे रोंगटे
वीडियो में देखा जा सकता है कि जगुआर चुपचाप घात लगाए बैठा है। वह धीरे से मगरमच्छ के पास पहुंच जाता है और फिर उसके ऊपर कूद जाता है। वह मगरमच्छ पर हमला कर देते है। हमले में वह मगरमच्छ को अपने काबू में कर लेता है। इसके बाद दोनों में लड़ाई शुरू हो जाती है। रोमांचक लड़ाई में थोड़े समय बाद जगुआर अपना अनोखा शिकार का गुण दिखाते हुए मगरमच्छ को खींचकर नदी के किनारे ले जाता है।
इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स हैरान हैं। एक ने कमेंट किया है “शिकारी ही शिकार बन जाता है।” वहीं दूसरे ने लिखा है, रुको, क्या जगुआर काइमैन तक पहुंचने के लिए पानी के भीतर तैर गया था? वाह! अन्य लोगों ने इस वीडियो को हैरान करने वाला बताया है।
असल में जगुआर एक ताकतवर जानवर है। जो बड़े शिकार को मारने की क्षमता रखता है। उसका दंश इतना तेज होता है कि वह अपने अपने शिकार की खोपड़ी को कुचल सकता है। इस वजह से वह बड़ी जंगली बिल्लियों से अलग बनाता है। इस वीडियो में जगुआर की ताकत और जंगल की प्रकृति देख लोग भाव-विभोर हो उठे हैं। वैसे इस वीडियो पर आपकी क्या राय है।