क्रिकेट के मैदान पर महेद्र सिंह धोनी का जलवा तो पूरी दुनिया देख चुकी है। लेकिन शायद ही कोई ऐसा हो जिसे धोनी के डांसिंग टैलेंट के बारे में कुछ पता होगा। धोनी ने रविवार को टइंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में माही अपने साथी खिलाड़ियों के सामने ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। पूर्व भारतीय कप्तान के इस वीडियो को अपलोड करने के साथ ही लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं। अभी तक इस वीडियो पर तारीफों भरे लगभग 4000 कमेंट आ चुके हैं। माही के इस डांस वाले वीडियो को 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।
तेजा से वायरल हो रहे इस वीडियो को थोड़ा फनी अंदाज में बनाया गया है। वीडियो में दिख रहा है कि अपनी टीम राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की जर्सी पहने माही डांस कर रहे हैं। माही का ये अंदाज देख उनके साथी खिलाड़ी भी मस्ती में झूम रहे हैं। इस वीडियो को देख कर लग रहा है कि इसे मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में शूट किया गया है। बेन स्टोक्स वीडियो में धोनी को नाचता देख उन्हीं की तरह स्टेप करने की कोशिश में लग रहे हैं। आपको बता दें कि IPL-10 में महेंद्र सिंह धोनी राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते थे। उन्होंने अपनी कप्तानी में चेन्नई को IPL विजेता भी बनाया था।
फिलहाल पुणे की तरफ से खेलते हुए अभी तक धोनी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके हैं। दरअसल अभी तक पुणे सुपरजाएंट्स ने सिर्फ दो ही मैच खेले हैं। IPL में हमेशा से कप्तानी करने वाले माही इस बार स्टीस स्मिथ की कप्तानी में खएल रहे हैं। मैदान पर माही का जलवा देखने के लिए तो IPL का पूर सीजन बाकी है लेकिन उनके इस डांस ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है।
