आईटीबीपी के जवान लवली सिंह का देशभक्ति को बयां करता एक वीडियो सॉन्ग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गाने का नाम है ‘संदेशे आते हैं’ जो कि मशहूर बॉलीवुड फिल्म ‘बॉर्डर’ का गाना है। स्वतंत्रता दिवस के के मौके पर लवली सिंह के साढ़े तीन मिनट के इस वीडियो सॉन्ग को खुद आईटीबीपी के ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को हजारों लोगों ने रिट्वीट किया है और कई लोगों ने शेयर किया है।
आईटीबीपी ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा ‘आईटीबीपी के कांस्टेबल लवली सिंह ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने साथी जवानों के लिए एक गाना समर्पित किया है।’ इस वीडियो की शुरुआत में दिखाया जाता है कि कैसे उंचे पहाडों पर सेना के जवान देश की रक्षा के लिए मुस्तैद रहते हैं। इसके साथ ही जवानों की कठोर ट्रेनिंग को भी दिखाया गया है।
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी लवली सिंह के इस वीडियो को ट्वीटर पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा ‘ लवली सिंह का यह गाना दिल को छूने वाला है। मैंने कई मौकों पर अपने जवानों के साथ काम किया है और इसके साथ ही उनके साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में भी वक्त गुजारा है।’
‘ए गुजरने वाली हवा बता
मेरा इतना काम करेगी क्या’Constable Lovely Singh of ITBP dedicates song to colleagues on 73rd Independence Day.#IndependenceDay pic.twitter.com/FO1mnSQU5V
— ITBP (@ITBP_official) August 14, 2019
इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस वीडियो को अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। वहीं आम नागरिकों ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने कहा ‘बेहद ही प्यार आवाज!! भगवान आईटीबीपी के सभी जवानों को आशीर्वाद दें। एक अन्य यूजर ने कहा ‘खूबसूरत आवाज! देशवासियों की तरफ से आपको ढेर सारा प्यार।’
एक यूजर कहते हैं ‘ये सिर्फ एक गाना नही बल्कि हर उस फौजी के दिल की बात है जो अपने घर से बहुत दूर देश की सेवा के लिए सीमा पर तैनात रहता है। ताकि उसका पूरा देश सुरक्षित रहे।’