सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो तेजी से वायरल होता रहता है। कुछ वीडियो को देखकर आप अपने आंसू नहीं रोक पाते हैं तो वहीं कुछ वीडियो को देखकर आपकी हंसी नहीं रुकती है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसको देखकर हर कोई मजेदार कमेंट कर रहा है। इस वीडियो में विवाह समारोह में मौजूद लोगों की गर्मी दूर करने के लिए थ्रेशर का उपयोग किया जा रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी समारोह में उपस्थित लोगों की गर्मी दूर करने के लिए थ्रेशर से हवा दी जा रही है। 30 सेकेंड के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शेयर किया है। इस वीडियो पर लोग को चुटकी भी ले रहे हैं, कुछ लोग इस तरह का काम करने की सलाह भी दे रहे हैं।

लोगों के कमेंट्स : IAS अवनीश शरण ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा कि थ्रेशर की हवा से बारातियों का स्वागत। गजब का आईडिया। शिवम बाजपेई नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया, ‘ इंडिया से बाहर जाने पाए, ये टेक्नोलॉजी भी। एसी फेल मारक हवा।’ विजय यादव नाम के यूज़र कहते हैं कि हम भारतीयों को और इनोवेटिव आइडिया चाहिए।

तेज राज मीणा लिखते हैं, ‘जब जुगाड़ की बात हो तो भारत प्रथम स्थान पर आएगा। हमें भारतीय होने पर गर्व है।’ शकील नाम के एक युवक द्वारा कमेंट किया गया कि सच में ऐसा आईडिया तो सिर्फ ने भारत में ही हो सकता है। सचिन शर्मा लिखते हैं कि इस कूलर के सामने महंगे AC भी फेल हैं। अरुण प्रताप सिंह ने कमेंट किया – यह भारत है, यहां सब कुछ हो सकता है। प्रदीप कुलश्रेष्ठ लिखते हैं कि देश में टैलेंट की कमी नहीं है बस जरूरत है सही दिशा देने की।

सागर नाम के एक यूजर लिखते हैं कि क्या करें बेचारे बिजली तो आती नहीं। रतन साहू नाम के टि्वटर हैंडल से लिखा गया कि अविष्कार के जनक को सैल्यूट। एक अन्य ट्विटर हैंडल से कमेंट किया गया कि एक चीज के अनेक प्रयोग भारत में ही संभव है, यहां पर हर घर में साइंटिस्ट बैठा है। आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है। गौरतलब है कि यह वीडियो कहां से वायरल हो रहा है। इस बात की जानकारी नहीं है।