जेम्स और मारिया जल्द ही माता-पिता बनने वाले थे। मारिया 9 महीने की गर्भवती थीं। उनकी डिलीवरी की तारीख नजदीक थी। हालांकि कपल साथ में कुछ यादगार पल बिताना चाहते थे। वे इन पलों को कैमरे में कैद करना चाहते थे। दोनों ने बच्चे के जन्म से पहले आखिरी ट्रीप का प्लान किया। दोनों ने समुद्र किनारे जाने का फैसला किया। सर्दी का मौसम था। हालांकि जेम्स थोड़ा झिझक भी रहे थे क्योंकि मारिया की डिलीवरी का समय नजदीक थी। उन्हें डर था कि ट्रिप पर कोई गड़बड़ी ना हो जाए। इस ट्रिप को लेकर मारिया बहुत खुश थीं। इसलिए उन्होंने प्लान को कैंसिल नहीं किया।
कपल ने बैग पैक किया और समुद्र किनारे घूमने के लिए निकल गए। अपने यादगार पलों को कैद करने के लिए वे अपने साथ कैमरा लेकर आए थे। वे सुबह के समय समुद्र किनारे थे। वे गांव से होकर समद्र किनारे पहुंच गए। काफी सुंदर दृश्य था। पेड़ों का रंग लाल और नारंगी हो गया था और खेतों पर धुंध फैली थी।
गर्भवती पत्नी की तस्वीर खींचने के बाद चौंक गए पति
थोड़ी देर पहले समुद्र का किनारा मनमोहक था, वह अब डरावना हो गया था। दरअसल, जेम्स ने पत्नी की फोटो खींचने के बाद बैकग्राउंड में देखा तो एक डरावनी चीज नजर आई। उन्हें लगा कि शायद कोई इंसान समुद्र में फंस गया है। उसे मदद की जरूरत है। उन्होंने पास जाकर देखने का फैसला किया। हालांक वे डर भी रहे थे। साथ में गर्भवती पत्नी भी थी। जेम्स ने पत्नी को अपने पास बुला लिया। दोनों को लगा कि यह कोई भ्रम है। हालांकि जब कैमरे को जूम कर देखा तो यकीन हो गया कि वहां कुछ ना कुछ तो है। दोनों काफी डरे हुए थे। समुद्र के किनारे दूर-दूर तक कोई भी नहीं था।
दोनों ने फैसला किया कि उन्हें किसी को बुलाने की जरूरत है मगर आस-पास कोई नहीं था। तस्वीर के पीछे दिखने वाला साया काफी डरावना था। इसके बाद दोनों उस जगह पर पहुंचे। उन्हें लगा कि कोई जीव संकट में है। मारिया का कहना था कि हमें उसकी मदद करनी चाहिए। वहां फोन का सिग्नल भी नहीं था। पास जाकर उन्होंने देखा तो वह एक सार्क था। वह जाल में फंसा हुआ छटपटा रहा था। हालांकि वह काफी खतरनाक था। वह कपल पर हमला भी कर सकता था। वे उससे थोड़ी दूरी पर थे।

तभी उन्हें वहां एक बुजुर्ग नजर आए। उन्होंने उनकी मदद ली। जेम्स और बुजुर्ग ने शार्क को गाड़ी में लादा और फिर उसे लहरों के बीच छोड़ आए। वह पानी के अंदर जाकर ठीक हो गया। हालांकि इसके बाद मारिया को डिलीवरी का दर्द होने लगा। अब दोनों डर गए कि आगे क्या होगा। पास में कोई अस्पताल भी नहीं था। हालांकि बुजुर्ग शख्स ने उनकी मदद की और उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचा दिया। इसके बाद मारिया ने एक बेटे को जन्म दिया। अब वे दोनों अपने बच्चे के साथ खुश हैं।