सोशल मीडिया पर आपने भयावह दुर्घटना के वीडियो जरूर देखे होंगे। वीडियो देखकर हम अंदाजा भी लगाते हैं कि किसकी गलती ज्यादा हो सकती है? इसी बीच एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पार कर रहे घोड़े और बाइक सवार के बीच इतनी जोरदार टक्कर हुई कि जिसने भी देखा उसकी सांसे अटक गईं।

सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक घोड़ा सड़क पार करने के लिए चलता है, तभी एक तेजी से चला आ रहा बाइक सवार घोड़े को टक्कर मारता है। बाइक सवार और बाइक दोनों घोड़े के पैरों से होते हुए आगे निकल जाते हैं तो वहीं घोड़ा और घुड़सवार दोनों जमीन पर गिर पड़ते हैं। इस टक्कर से घोड़ा बुरी तरह डर गया और उठकर वहां से भाग गया, जबकि घुड़सवार टक्कर के बाद खड़ा होता दिखाई दे रहा है लेकिन ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शायद बाइक चालक को बहुत गंभीर चोट आई है।

मध्य प्रदेश का बताया जा रहा वीडियो

जानकारी के मुताबिक, वायरल हो रहा यह वीडियो मध्य प्रदेश के देवास का है, इस वीडियो को ट्विटर पर @IamSuVidha नाम की यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद तमाम लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। लापरवाही से गाड़ी चलाने वालों के प्रति लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया है।

@bubblesh1221 यूजर ने लिखा कि क्या उसकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी, सड़क के ठीक बीचोबीच घोड़ा दिखाई नहीं दे रहा था? धिक्कार है, मुझे चिंता है कि घोड़े की स्थिति कैसी होगी? ऐसा लगता है कि उसकी पसलियों, पेट और पैरों में चोट लगी है। एक यूजर ने लिखा कि खतरनाक गाड़ी चलाने वालों का अंजाम यही होता है। खुद भी बेमौत मरते हैं और दूसरों को भी नुकसान पहुचाते हैं।

@AkhilSh71149257 यूजर ने लिखा कि दोनों इंसान के साथ ही साथ बेचारे घोड़े को भी चोटें लगी होंगी। घोड़े को चोट पहुंचाने के लिए बाइक चालाक को दंडित किया जाना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बाइक सवार बुरी तरह चोटिल दिखाई दे रहा है, आखिर उसे बचाने की कोशिश कोई नहीं कर रहा है क्यों?