असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर अपनी सोशल मीडिया हैंडल से एक कार्टून वीडियो शेयर किया। जिस पर कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत भड़क गईं। उन्होंने कहा कि आप तो 2 रूपल्ली ट्रोल निकले। हिमंता बिस्वा शर्मा द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर कांग्रेस नेताओं के साथ आम सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कमेंट किए हैं।

हिमंता बिस्वा शर्मा ने किया यह वीडियो शेयर

हिमंता बिस्वा शर्मा ने राहुल गांधी का मजाक बनाने वाला एक कार्टून वीडियो शेयर किया है। जिसमें यह दिखाया गया है कि राहुल गांधी कांग्रेस को बर्बाद करने की लिए लगे हुए हैं और भारत को भी तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा हाल में ही दिए गए बयानों का भी मजाक बनाया गया है। जिसके साथ उन्होंने लिखा है कि राहुल मेरा नाम। हिमंता बिस्वा शर्मा द्वारा किए गए पोस्ट को अब तक 3 लाख 20 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं, 2300 लोगों ने इस पर कमेंट किया है और वहीं 20 हजार यूजर्स ने यह पोस्ट लाइक की है।

भड़क गईं सुप्रिया श्रीनेत

हिमंता बिस्वा शर्मा पर भड़कते हुए कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा कि हेमंतो आप तो 2 रूपल्ली ट्रोल निकले। उनसे भी ज्यादा फूहड़ और घटिया। पर भारत जोड़ो यात्रा ने आप सबकी नींद उड़ा दी है। यह देखकर अच्छा लगा। कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने असम सीएम पर निशाना साधते हुए लिखा कि अपना अकाउंट डिटेल्स भेजो, 2 रुपए भेजता हूं, इस बेशर्मी वाले ट्वीट के लिए। क्या से क्या हो गए देखते देखते। नेता से ट्रोल तक का सफर सिर्फ संगत का असर।

कांग्रेस प्रवक्ता राधिका खेड़ा में कमेंट किया, ‘ मुख्यमंत्री बन गया लेकिन भारतीय संविधान का अनुच्छेद 1 नहीं मालूम, भारत अथार्त इंडिया राज्यों का संघ होगा। लगता है इस फर्जी खबर बनाने वाले जाहिल गप्पी की कुर्सी खतरे में है, अंधभक्ति की भी एक सीमा होती है।’

कांग्रेस नेत्री नेता डिसूजा ने कमेंट किया कि हिमंता बिस्वा शर्मा, आपको आज की दो रुपए की दिहाड़ी मुबारक। कांग्रेस नेत्री सदफ जफर में लिखा, ‘आप आईने में कैसे देखते होंगे, आप जिस पद पर बैठे हुए हैं। वहां से इस तरह का ट्वीट करना शर्मनाक है।’ इस वीडियो पर एक आम सोशल मीडिया यूज़र ने कमेंट किया कि दो कौड़ी की हरकत ने। वहीं एक अन्य सोशल मीडिया हैंडल से लिखा गया, ‘ जब कांग्रेसियों को पता है कि राहुल गांधी उनकी कमजोरी हैं तो उनके लिए बैटिंग करने के आ जाते हैं।’