गुजरात में बाढ़ के कारण बुरे हालात हैं। बाढ़ के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कहीं घरों और छत पर हर तरफ मगरमच्छ रेंग रहे हैं तो कहीं जानवर पानी में फंसे हैं। जल निकासी की समस्या के कारण घरों के आस-पास भी पानी जमा हो गया है। भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात हैं। कुछ ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। इसी बीच वडोदरा के एक शख्स ने Reddit पोस्ट में वीडियो शेयर कर अपना दर्द बताया है।
करोड़ों की कारें हुईं बर्बाद
शख्स के अनुसार, बाढ़ के कारण उसकी 3 कारें- ऑडी, सियाज और इकोस्पोर्ट बाढ़ में डूब गईं। Reddit पोस्ट में, शख्स ने बताया है कि वह 5 बीएचके वाले बंगलो में रहता है। उसका फ्लैट 85 घरों वाली एक हाउसिंग सोसाइटी में है, वहां हर घर के लिए तीन कार पार्किंग हैं। मेरे घर के अंदर 7 इंच और बाहर लगभग 4 फीट तक पानी घुस चुका है। मैं क्या कर सकता हूं? बाढ़ के कारण पूरे शहर के लोग परेशानी में है। पूरा शहर बाढ़ के कारण प्रभावित हुआ है।”
दरअसल, गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। बाढ़ प्रभावित इलाकों से कई हैरान करने वाले वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस शख्स का दुख भी कम नहीं है। शख्स ने दुखी मन से अपनी दर्द शेयर किया है। एक तो घर में पानी घुस गया है, ऊपर से बाहर भी पानी ही पानी और अब तो 3 लग्जरी कारें भी गईं।
शख्स के पोस्ट शेयर करने के बाद से ही लोगों के रिएक्शन आने शुरु हो गए। लोगों ने इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, “बेहतर जल निकासी के लिए अपने स्थानीय प्रशासन पर दबाव डालने का यह सही समय है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “इसके लिए हम हर जगह टैक्स भरते हैं। भारत में टैक्स बहुत हैं मगर बुनियादी ढांचा दूसरे देशों के मुकाबले बदतर हैं।