यूपी के रामपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची। इसके बाद उसे चक्कर आ गया, इस बारे में दुल्हे ने अपने दोस्तों को बता दिया। इसके बाद दोस्तों ने की सलाह पर वह प्रेग्नेंसी किट लेकर आ गया औऱ सुहागरात के समय उसने दुल्हन को दे दिया। जिसे देखते ही दुल्हन भड़क गई औऱ फिर जो हुआ हम औऱ आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।

पीलीभीत: काम कर रहा किसान अचानक हुआ गायब, गन्ने के खेत से आ रही थीं अजीब आवाजें, लोगों ने पास जाकर देखा तो कांप गई रूह

रामपुर में खुशी-खुशी शादी संपन्न हुई थी, दोनों पक्ष के लोग बेहद खुश थे। दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल पहुंची, उसका स्वागत हुआ। इसी बीच गर्मी, थकान और भूख के कारण दुल्हन को चक्कर आ गया। इसके बाद दूल्हा-दु्ल्हन अपने कमरे में गए। दु्ल्हन को चक्कर खाकर बेहोश होता देख दूल्हा गया और मेडिकल स्टोर से प्रेग्नेंसी टेस्ट किट खरीद लाया। दुल्हन ने जब दूल्हे के पास किट देखा तो वह गुस्से में लाल हो गई। दुल्हन ने कहा कि मेरी मदद करने की जगह तुम मुझ पर शक कर रहे हो। फिर क्या दुल्हन भड़क गई और अपने घरवालों को फोन लगा दिया।

दूल्हे ने दुल्हन को किट देकर उसे चेक करने के लिए कहा था, इस बात वह एकदम भड़क गई। उसने अपनी भाभी को फोन कर सारी बात बताई कि उसका पति उस पर शक कर रहा है कि उसका किसी औऱ से शादी से पहले संबंध था और टेस्ट के लिए वह प्रेग्नेंसी किट लेकर आय़ा है। दुल्हन की भाभी ने पूरी बात घरवालों को बताई और फिर सभी बेटी के ससुराल पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में नोकझोंक होने लगी। इसके बाद गांव के लोगों को जब मामले का पता चला तो उन्होंने इसे सुलझाया। गांव में पंचायत बुलाई, आखिरकार दो घंटे बाद मामला सुलझा। आखिर में दूल्हे अपने अपनी गलती मानी और ससुरालवालों से माफी मांगी। उसने आगे कहा कि अब वह कभी ऐसा शक और ऐसी हरकत नहीं करेगा।

मैंने भारत छोड़ दूंगा, सरकार पर भरोसा नहीं’, बाढ़ से परेशान होकर गुरुग्राम के शख्स ने कही ऐसी बात, भावुक करने वाला Video Viral