Google Trends: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आज इस साल का आखिरी मन की बात कार्यक्रम संबोधित किया। यह 129 वां कार्यक्रम था, जिसमें पीएम मोदी ने 2025 की उपलब्धियों का जिक्र किया कहा कि इससे देश को नया आत्मविश्वास मिला है। इसके साथ ही नए वर्ष 2026 की चुनौतियों, संभावनाओं, डेवलपमेंट पर भी चर्चा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि कुछ ही दिनों में साल 2026 दस्तक देने वाला है मन में पूरे एक साल की यादें घूम रही हैं। कई उपलब्धियां जिन्होंने देश को एक साथ जोड़ दिया। 2025 ने हमें कई ऐसे पल दिए जिससे हर भारतीय को गर्व महसूस दिया। देश की सुरक्षा से लेकर खेल के मैदान तक, विज्ञान की प्रयोगशालाओं से लेकर दुनिया के बड़े मंचों तक, भारत ने हर जगह अपनी मजबूत छाप छोड़ी।
ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र
प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि इस साल, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया। पूरी दुनिया ने देखा कि आज का भारत अपनी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करता। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान दुनिया के हर कोने से भारत माता के प्रति प्यार और भक्ति की तस्वीरें सामने आईं। यही भावना तब भी देखने को मिली जब ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे हुए।
यह भी पढ़ें: आंकड़ों में कहानी: पीएम मोदी या राहुल गांधी… 2025 में ज्यादा विदेश यात्राएं किसने की?
विज्ञान और अंतरिक्ष में क्या उपलब्धियां रहीं?
पीएम मोदी ने इस साल भारत की वैज्ञानिक और अंतरिक्ष में मिली सफलताओं का उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि भारत ने साइंस और स्पेस के क्षेत्र में भी बड़ी छलांग लगाई है। शुभांशु शुक्ला इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचने वाले पहले भारतीय बने। पर्यावरण सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी कई पहल भी 2025 में शुरू हुईं। भारत में अब चीतों की संख्या 30 से ज़्यादा हो गई है।
यह भी पढ़ें: यूपी में हिंदुओं को क्यों मिल रही है ‘दीपू दास जैसा हाल’ किए जाने की धमकी?
महाकुंभ का किया उल्लेख
इसके अलावा पीएम मोदी ने महाकुंभ 2025 का जिक्र भी किया था। उन्होंने कहा कि 2025 में आस्था, संस्कृति और भारत की अनोखी विरासत सब एक साथ देखने को मिलीं। साल की शुरुआत में प्रयागराज महाकुंभ के आयोजन ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। साल के आखिर में अयोध्या में राम मंदिर में झंडा फहराने की सेरेमनी ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया।
खेल में उपलब्धियों का उल्लेख
पीएम मोदी ने खेलों का उल्लेख करते हुए कहा, “पुरुष क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी जीती तो महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप अपने नाम किया। भारत की बेटियों ने विमेंस ब्लाइंड वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया। एशिया कप टी-20 में भी तिरंगा शान से लहराया।
‘कांग्रेस से बेहतर है RSS और BJP का संगठन’, दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी के लिए क्या-क्या कहा?
