Google Trends: उत्तर प्रदेश के उन्नाव रेपकेस में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट ने शर्तों के साथ जमानत दे दी है। इसको लेकर पीड़िता और उसके परिवार की तरफ से लगातार प्रतिक्रिया आ रही हैं और पीड़िता की मां ने कुलदीप को जमानत मिलने पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि जज ने उनकी सुनी तक नहीं।

दरअसल, बीजेपी से निष्कासित पूर्व विधायक को जमानत मिलने पर पीड़िता की मां ने कहा कि उसकी जमानत रद्द होनी चाहिए, जमानत याचिका रद्द होगी, तभी हम सभी को न्याय मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि जज साहब ने हमें समय नहीं दिया।

आज की बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट जाने की कही बात

पीड़िता की मां ने कहा कि उन्होंने (जज) जो कहना था, वो सारी बातें कहीं और फिर अपने कक्ष में लौट गए। उन्होंने कहा कि मेरे पति की हत्या कर दी गई। मेरा दामाद खतरे में है। मेरा देवर जेल में है। हम सुरक्षित नहीं हैं… हम न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

यह भी पढ़ें: ‘पीड़िता के पांच किलोमीटर के दायरे में न आएं’, दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्नाव बलात्कार मामले में पूर्व BJP विधायक कुलदीप सेंगर को जमानत दी

परिवार के लिए ‘काल’

कुलदीप सिंह की जमानत के मुद्दे पर पाड़िता का बयान भी आया है। पाड़िता ने कहा कि वे कुलदीप सिंह उनके परिवार के लिए काल है। पीड़िता ने कहा कि वे कुलदीप सिंह को लेकर आए दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और अपना पक्ष रखेंगे।

कांग्रेस बोली- हम पीड़िता के साथ

दूसरी ओर कुलदीप सिंह सेंगर की जमानत पर कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि उच्च न्यायालय ने सभी फैसले सबूतों के आधार पर ही लिए होंगे। हम इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी रही है और आज भी उनके साथ है। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: ‘हमारे साथ में अन्याय हुआ’, कुलदीप सिंह सेंगर को जमानत मिलने पर पीड़िता की पहली प्रतिक्रिया