सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, इस तस्वीर में एक लड़का-लड़की शादी के जोड़े में दिख रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर लोगों को काफी पसंद आ रही है, इसके साथ ही दूल्हा बने गोलू यादव की हर तरफ चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल खबर के अनुसार, गोलू यादव बिहार के बक्सर जिले के निवासी हैं।
इन दिनों ये सोशल मीडिया पर हीरो बने हुए हैं। इसके पीछे कारण यह है कि इन्होंने ट्रेन में भीख मांगने वाली अनाथ लड़की से शादी की है। हालांकि जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है।
इस शादी के पीछे की कहानी दिल छूने वाली है, गोलू के मुताबिक ट्रेन सफर में जवान अनाथ लड़की भीख मांग रही थी, कुछ लोग गंदी नजर से घूर रहे थे। गोलू ने देखा तो उन्हें काफी बुरा लगा। उन्होंने उस लड़की को बचाया और उसे सुरक्षित रखने के लिए घर लेकर आए। अपने माता-पिता से मिलवाया और फिर परिवार की रजामंदी से पूरी इज्जत के साथ शादी की।
अब सोशल मीडिया पर गोलू यादव छा गए हैं, लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। यह घटना अ संवेदनशीलता, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर एक नई बहस का विषय बन गई है। खैर, इस खबर पर आपकी क्या राय है? वृंदावन में राधा कुंड के पास बैठकर भक्त सुबह 4 बजे पुकारने लगा राधे राधे नाम, करुण आवाज सुन बेचैन हो जाएंगे, वीडियो वायरल
