कभी कपल के किस करने का वीडियो तो कभी रील बनाने पर विवाद को लेकर दिल्ली मेट्रो अक्सर सुर्खियों में रहती है। अब तो दिल्ली मेट्रो पर खूब मीम भी बनने लगे हैं लेकिन इसी बीच अब दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें दो लड़कियां दिल्ली मेट्रो के अंदर ‘पोल डांस’ करती नजर आ रही हैं।
दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो हो रहा वायरल
इस वक्त दिल्ली मेट्रो का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, उसमें दो लड़कियां मेट्रो के अंदर डांस कर रही है। मेट्रो के अंदर कई यात्री मौजूद हैं, उनके सामने मेट्रो के पोल के साथ डांस करती लड़कियों का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग कह रहे हैं कि अब और क्या देखना बाक़ी रह गया है?
वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
@CaptRathee नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘दिल्ली मेट्रो को अब किराया बढ़ा देना चाहिए और यात्रियों पर मनोरंजन शुल्क लगाना चाहिए।’ @Ruchi4Tweets ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘मुंबई में तमाम बॉलीवुड सितारे रहते हैं, कई कलाकार रहते हैं लेकिन यहां के लोग दिल्ली वालों से अच्छा बर्ताव करते हैं। दिल्ली वाले तो कहीं भी डांस करने लगते हैं।’
विनोद नाम के यूजर ने लिखा, ‘दिल्ली मेट्रो में क्या क्या देखने को मिल रहा है पोल डांस?’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘अब और क्या देखने को बचा दिल्ली मेट्रो में?’ @amitkambojvlogs यूजर ने लिखा, ‘अब तो लगा रहा है कि दिल्ली मेट्रो का जन्म ही इसीलिए हुआ था।’ एक अन्य ने लिखा, ‘इसमें कुछ गलत नहीं है। ना तो वे लोग आवाज कर रहे हैं और ना ही किसी यात्री को परेशान कर रहे हैं। बस डांस ही तो कर रहे हैं।’
बता दें कि वीडियो में दो लड़कियों को दिल्ली मेट्रो के अंदर पोल डांस करते हुए देखा जा सकता है। 1979 में आई हिंदी फिल्म सुहाग के गाने ‘मैं तो बेघर हूं’ पर लड़कियां डांस करती हुई नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है लोग इस पर तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं।