Viral Propose Video: सोशल मीडिया पर अक्सर प्रेमी जोड़े का क्यूट वीडियो वायरल होता रहता है। कभी वो अपने प्यार का इजहार करते दिखते हैं, कभी अपने पार्टनर के लिए खरीदारी करते दिखते हैं तो कभी अपनी किसी गलती है के लिए उनसे माफी मांगते दिखते हैं। रिलेशनशिप का पहला पड़ाव प्रपोजल होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहीं से ऑफिशियली रिश्ते की शुरुआत होती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

कई बार आपने लोगों को कपल से ये पूछते देखा होगा कि आखिर किसने किसको प्रपोज किया था। ऐसे में ये जिम्मेदारी बन जाती है कि प्रपोजल को एकदम स्पेशल और यादगार बनाया जाए। एक शख्स ने किया भी बिल्कुल ऐसा ही, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स के दिलों को पिघला दिया है।

यह भी पढ़ें – पत्नी-बच्चों संग बाइक से जा रहा था शख्स, देखते ही दौड़ पड़ा गुस्साया हाथी, बाल-बाल बची जान, धड़कने बढ़ा देगा Viral Video

इंस्टाग्राम पर aurangabadfoodexplorer के अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि एक कपल जिनके साथ एक अन्य लड़की भी है एक मॉल में इंटर करते हैं। इंटर करते ही शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को मॉल के कॉरिडोर के बीचों-बीच लेकर जाता है और ऊपर से लटक रहे रिबन को खींचता है।

यह भी पढ़ें – कुंभ के मेले में खो गई सास तो फूट-फूटकर रोने लगी बहू, Viral Video देख यूजर्स बोले – क्या आज भी होती हैं ऐसी बहुएं?

ऐसा करते ही लाल रंग के गुब्बारों की बरसात होने लगती है। लड़की ये देखकर अचंभित हो जाती है। वो अभी समझ ही रही होती है कि ये क्या हो रहा तभी लड़का अपने घुटनों पर बैठकर उसे प्रपोज कर देता है। ये देख वो और शॉक्ड हो जाती है। इतना प्यारा सरप्राइज पाकर वो इमोशनल हो जाती है। वीडियो में इस बात की जानकारी दी है कि उसने लड़को हां कर दी थी।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो ने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। वीडियो को अब तक 7.5 मिलियन लोग देख चुके हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने कपल के लिए प्यार लुटाया है। एक यूजर ने लिखा है, “कहां से आते हैं ऐसे लड़के जो अपनी गर्लफ्रेंड के लिए ये सब कर रहे।” दूसरे ने लिखा, “भाईसाब… ये लड़की कितनी लकी है। लड़की तुमने जिंदगी में बड़ी जीत हासिल की है।” वहीं, एक अन्य ने लिखा, “इतना सरप्राइज़ देने के बाद तो हां ही बोलेगी ना।”