सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। हाल ही में एक वीडियो इंस्टाग्राम पर छाया हुआ है। ये वीडियो मैरिज प्रपोजल का है। लोग जब प्यार में होते हैं तो अपनी प्रेमी की खुशी के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाते हैं। इन्हें किसी भी तरह बस सामने वाले के चेहरे में खुशी चाहिए होती है। वे अपने प्रेमी-प्रेमिका को खास अंदाज में प्रपोज करना चाहते हैं, वे इस पल को उम्र भर के लिए कैद कर लेना चाहते हैं। इस वीडियो में भी ऐसा ही कुछ हुआ है।

गर्लफ्रेंड का प्रपोजल देख हैरान हुआ लड़का

दरअसल, फ्लाइट में लड़की ने इस अंदाज में अपने प्रेमी को शादी के लिए प्रपोज किया कि वह शर्म से लाल हो गया। वह गर्लफ्रेंड का प्रपोजल देखकर हैरान रह गया। लड़की का नाम एश्वर्या बंसल है। वे चंडीगढ़ की रहने वाली है। उन्होंने इस तरीके से बॉयफ्रेंड को प्रपोज किया किया कि यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने इसका वीडियो भी अपने इंस्टा पर शेयर किया है। बॉयफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए वे कुछ अलग करना चाहती थीं, जिससे यह पल उनके लिए यादगार बन जाए। इसलिए उन्होंने प्रेमी को प्रपोज करने के लिए फ्लाइट के अंदर का प्लान किया।

देखें वायरल वीडियो-

वैसे तो अक्सर बॉयफ्रेंड अपनी लेडी लव को प्रपोज करते दिखते हैं मगर यहां लड़की ने अपने प्रेमी को शादी के लिए प्रपोज किया है। वह भी बेहद खास तरीके से। वीडियो में देखा जा सकता है कि एश्वर्या अपने खास दोस्त अमूल्या गोयल के साथ फ्लाइट के अंदर आती हैं। ऐश्वर्या ने गोयल को प्रपोज करने के लिए पहले से सब प्लान किया होता है। जैसे ही दोनों अंदर जाते हैं अनाउंसमेंट होता है,” ‘हमारे पास स्पेशल कपल के लिए स्पेशल अनाउंसमेंट है। मिस्टर अमूल्या कृपया ध्यान दें…’ इसके बाद एश्वर्या पाथवे पर चलकर आती हैं और अमूल्य के सामने घुटनों पर बैठ जाती हैं। ऐश्वर्या ने अपने हाथ में रिंग ले रखी है, उनके पीछे कुछ लोग बोर्ड लेकर खड़े हैं जिसपर लिखा है- विल यू मैरी मी?

यह सब देखकर अमूल्या शर्म से पानी-पानी हो जाते हैं। उन्हें समझने में देर नहीं लगती है कि एश्वर्या उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर रही हैं। वे हां कर देते हैं इसके बाद एश्वर्या उन्हें रिंग पहना देती हैं।


ऐश्वर्या ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘हे भगवान, मैंने जो सोचा था कि यह उससे कहीं अच्छा था। मैं उसे अलग तरीके से प्रपोज करना चाहती थी और अचानक ये आइडिया मेरे माइंड में आ गया। मुझे तो पता भी नहीं था कि क्रू से मुझे इसके लिए परमिशन मिलेगी या नहीं, लेकिन अब सब जानते हैं कि क्या हुआ’।