संसद के केंद्रीय कक्ष में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था, इसमें शामिल होने के लिए लगभग सभी बड़े नेता, पूर्व राष्ट्रपति शामिल हुए थे। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल भी इस कार्यक्रम में शामिल हुई जो पीएम मोदी के बगल में बैठी थी। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक ऐसी घटना सामने आई, जिसके बाद पीएम मोदी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।
नीचे गिरा पूर्व राष्ट्रपति का रुमाल तो खुद उठाते दिखे पीएम मोदी
दरअसल राष्ट्रपति का अभिवादन करने के लिए प्रतिभा पाटिल खड़ीं हुईं तो उनका रुमाल नीचे गिर गया। पीएम मोदी ने इसे देखा तो पहले प्रतिभा पाटिल को कुर्सी पर बैठने के लिए सहारा दिया। ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मदद करते नजर आये इसके बाद पीएम मोदी ने नीचे गिरे रुमाल को उठाकर पूर्व राष्ट्रपति के हाथों में दे दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
लोगों की प्रतिक्रियाएं
मनीष गिरी नाम के यूजर ने लिखा कि ‘पीएम मोदी को ‘कैमराजीवी’ और पता नहीं क्या-क्या कहकर कोसने वालों को ये वीडियो देखना चाहिए। पीएम, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के साथ बैठे हैं। देखिए जब उनका रुमाल गिरता है तो पीएम क्या करते हैं, पद पार्टी से बड़ा होता है। विपक्ष को ये समझना ही होगा।’ कारन नाम के यूजर ने लिखा कि ‘यूं ही नहीं कोई नरेंद्र मोदी बन जाता है। मोदी जी की बराबरी कोई नहीं कर सकता। प्रतिभा पाटिल जी का गिरा रूमाल खुद मोदी जी ने उठा कर दिया !’
मेहर कुलदीप नाम के यूजर ने लिखा कि ‘कुछ मोदी विरोधी खासकर काग्रेंसी कह रहे थे कि प्रगति मैदान दिल्ली टनल में कूड़ा कहां से आ गया जिसे मोदी उठा रहा थे? वो सभी देखें कि जब पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का रूमाल गिरा तो खुद मोदी जी ने उठाकर उन्हे दिया। अब ये मत कहना कि प्रतिभा पाटिल का रूमाल कैसे गिर सकता है?’ चंद्रिका नाम के यूजर ने लिखा कि ‘वह इसी व्यवहार के कारण नरेंद्र मोदी कहलाते हैं, उनकी मिसाल दुनिया में कोई दूसरा नहीं।’
विक्रम नाम के यूजर ने लिखा कि ‘उच्चस्तरीय जीवन जीना सीखना हो तो नरेंद्र मोदी जी से आचरण सीखो। ये मात्र नेता नहीं राष्ट्र व युग परिवर्तन हैं। सनातन के साक्ष्य हैं, जंहा बुजुर्गों का सम्मान अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल जी का रुमाल उठाते हुए मोदी जी।’ संतोष गंगवार ने लिखा कि ‘शिष्टाचार के लिहाज़ से ये तस्वीरें बहुत खास हैं, राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का रुमाल नीचे गिर गया।’
बता दें कि द्रौपदी मुर्मू के शपथग्रहण समारोह के दौरान स्वास्थ्य के चलते प्रतिभा पाटिल खड़ी नहीं रह पा रही थीं। इसके बाद पीएम मोदी और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सहारा देकर उन्हें कुर्सी पर बैठाया, जब द्रौपदी मुर्मू अभिवादन करने के लिए आईं तो उन्होंने बैठे-बैठे ही उनका अभिवादन भी किया।