Foreigner Tourist Dance Viral Video: बॉलीवुड के गानों की बात ही अलग है। इन गानों में एक ऐसी वाइब है जो किसी को भी थिरकने पर मजबूर कर दे। केवल भारतीय ही नहीं विदेश के लोग भी बॉलीवुड सॉन्ग के फैन होते हैं। एक पल को भले ही उन्हे गाने के बोल समझ ना आएं लेकिन उन्हें म्यूजिक की वाइब समझ आती है। ऐसे में जब उन्हें कोई तड़कता-भड़कता बॉलीवुड सॉन्ग सुनाई पड़ता है तो वो बिना डांस किए या थिरके रुक नहीं पाते हैं।
डांस का वीडियो हो रहा है वायरल
सोशल मीडिया पर इनदिनों वायरल हो रहा एक वीडियो इसी बात का प्रमाण है। वीडियो में दिखाया गया है कि एक पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टर चालक इंधन भरवाने को आता है। इस दौरान वो वाहन ने बॉलीवुड क्लासिक सॉन्ग ‘चुनरी-चुनरी’ प्ले कर देता है।
गाना सुनते ही वहां मौजूद विदोशी टूरिस्ट जिनकी गाड़ी खुद भी पंप पर इंधन लेने के लिए रुकी होगी कूद-कूदकर डांस करना शुरू कर देते हैं। एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो में विदेशी टूरिस्ट के एक जत्थे को बॉलीवुड सॉन्ग पर डांस करते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो के संबंध में बताया गया है कि जैसे ही ट्रैक्टर चालक ने बॉलीवुड का गाना बजाया, विदेशियों के एक पूरे समूह ने तुरंत पेट्रोल पंप को किसी डांस फ्लोर में बदल दिया। घटना भारत के किसी पंप की बताई जा रही है। हालांकि, जनसत्ता स्वतंत्र रूप से वीडियो से जुड़े तथ्यों की पुष्टि नहीं कर सका है।
पोस्ट किए जाने के बाद से वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर लोगों ने साफ तौर पर प्रभावित होते हुए टिप्पणी की है। वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने कहा – सही किया ट्रैक्टर वाले ने। मौज मस्ती रुकनी नहीं चाहिए। एक अन्य टिप्पणी में लिखा था – भारतीय संगीत की धुनें अभिव्यक्ति से भरपूर होती हैं। हर किसी का नाचने का मन करना स्वाभाविक है।
बहरहाल पोस्ट किए जाने के बाद से वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो इस बात का प्रमाण है कि कला, संगीत की कोई सीमा नहीं होती। वो सीमाओं से परे है।
