मशहूर फूड इन्फ्लुएंसर रजनी जैन के बेटा का निधन हो गया है, वह महज 16 साल का था। फैंस को जब इस खबर के बारे में पता चला तो उनका भी दिल टूट गया। इंस्टाग्राम पर “चटोरी रजनी” के नाम से मशहूर फूड इन्फ्लुएंसर रजनी जैन ने मंगलवार शाम को अपने फॉलोअर्स को एक पोस्ट शेयर कर इस दुखद खबर के बारे में बताया। उनकी इमोशनल पोस्ट पढ़कर फैंस दुखी हो गए, पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनके 16 साल के बेटे तरण जैन की सड़क हादसे में जान चली गई।

प्रलय का इशारा…, समुद्र से फड़फड़ाते हुए बाहर निकली दुर्लभ मछली, जमीन पर आते ही मर गई, Viral Video देख तबाही का दावा

रजनी और उनके पति संगीत जैन ने बताया, “टूटे हुए दिल के साथ, हम यह असहनीय खबर आपके साथ शेयर कर रहे हैं कि हमारे प्रिय रत्न, तरण जैन का एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है।” सड़क हादसे में उनके बेटे की जान चली गई। तरण को अक्सर अपनी मां के खाना पकाने के वीडियो में देखा जाता था, जिसमें उनकी रसोई की दिनचर्या के कुछ पल कैद होते थे। चटोरी रजनी इंस्टाग्राम पेज पर उनकी 5 फरवरी को एक रील शेयर की थी।

बेटे की मौत की खबर ने रजनी के फैंस को सदमे में डाल दिया। कमेंट में परिवार के समर्थन और संवेदना के लिए फैंस ने हजारों कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, ”यह बेहद दुखद और दिल दहला देने वाला है। रजनी जी, आपके और आपके परिवार के लिए मेरा दिल दुखता है। जीवन में कब क्या हो कहा नहीं जा सकता है.. किसी भी माता-पिता को अपने बच्चे को खोते हुए नहीं देखना चाहिए… मैं आपको हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर आपको इस नुकसान को सहन करने का साहस और शक्ति दे.. मुझे बहुत दुख है..।”

एक अन्य यूजर ने लिखा, ”हे भगवान, मुझे इस पर विश्वास नहीं हो रहा है। जीवन बहुत अनिश्चित है… ईश्वर आपको इस बड़े नुकसान को सहने का साहस दे। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।” “चटोरी रजनी” नामक का चैनल लोगों को काफी पसंद है, रजनी इस पर खाना पकाते हुए देखे जाती हैं। रजनी के इंस्टाग्राम पर छह लाख से अधिक फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 3.7 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। रजनी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, किसी भी माता-पिता के लिए यह पीड़ादाई है।

“अब तो बस जान लेना ही बाकी है…” गोभी खाने पहले अब महिलाएं 100 बार सोचेंगी; Viral Video देख उड़ जाएगी नींद