मध्य प्रदेश के मुरैना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आपसी रंजिश के चलते मारपीट होती दिखाई दे रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर फायरिंग कर दी, जिसमें करीब तीन लोगों के मरने की खबर है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मारपीट के बीच अचानक हुई फायरिंग से लोग ढेर होते गए। वीडियो देखकर लोगों का कहना है कि ये कोई फ़िल्मी सीन नहीं है बल्कि मुरैना में हुई असल घटना है।
आपसी विवाद में चलीं गोलियां
बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते एक हत्या हुई थी, जिसके बाद पैदा हुए विवाद के कारण एक पक्ष घर छोड़कर चला गया था। सुलह होने के बाद परिवार वापस गाँव पहुंचा तो 5 मई की सुबह फिर विवाद हो गया। पहले लाठी-डंडे से मारपीट हुई और बाद में गोलियां भी चलीं, जिसमें तीन लोगों की मौत की खबर है जबकि पांच लोगों के घायल की सूचना है। घायल लोगों में 4 महिलायें शामिल हैं।
“ये कोई फिल्म नहीं, मध्य प्रदेश का मुरैना है”
वीडियो में देखा सकता है कि किस तरह एक व्यक्ति एक बंदूक लेकर फायरिंग कर रहा है और गोली लगने के बाद लोगों एक के बाद एक ढेर होते जा रहे हैं। इस फायरिंग और मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि ये कोई फ़िल्मी सीन नहीं है।
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
@iam_VikashGupta यूजर ने लिखा कि क्या यही नया भारत है? हमारे सनातन धर्म में ऐसा कुछ नहीं होता। हर तरफ मारा-काटी, आगजनी मानवता का अंत हो गया है। भय का माहौल लगातार बढ़ रहा है, सब कुछ बहुत दुखद हो रहा है। राजेश सिंह नाम के यूजर ने लिखा कि शर्मसार करता यह वीडियो मध्यप्रदेश के मुरैना का बताया जा रहा है। जहां जमीन विवाद ने चार लोगों को अपने आगोश में ले लिया। मनबढ़ लोगों को बंदुक की लाइसेंस जारी करने की पुनः समीक्षा की जाए।
@kuchhvishesh यूजर ने लिखा कि ये किसी वेब सीरीज का फ़िल्मांकन नहीं है। ये दृश्य है मध्यप्रदेश के मुरैना का। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद में चली गोलीबारी में देखते ही चार लोगों की मौत हो गयी। सोनू पाल नाम के यूजर ने लिखा कि ये किसी फिल्म का सीन नहीं है। ये मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के दृश्य हैं जहां पर कानून का डर खत्म हो गया है। जंगलराज चरम पर है।