Female police officer Kiss Video Viral: पुलिस का काम राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखना है। पुलिस की जिम्मेदारी चोरी, डकैती और हत्या जैसे अपराधों को रोकने के साथ-साथ राज्य में महिलाओं के लिए सुरक्षित मौहौल बनाना भी है। हालांकि सोशल मीडिया पर एक महिला पुलिस अधिकारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद से आप भी हैरान रह जाएंगे। आप थोड़ी देर के लिए सोच में पड़ जाएंगे कि क्या पुलिस भी ऐसा काम कर सकती है? वायरल वीडियो में महिला पुलिस अधिकारी की कथित शर्मनाक हरकत कैद हुई है। इस वीडियो में एक फीमेल पुलिस अधिकारी एक महिला के होठों पर किस करती नजर आ रही है। वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। चलिए बताते हैं कि पूरा माजरा क्या है?
यह वायरल घटना पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की है, जहां एक महिला पुलिस अधिकारी गश्ती ड्यूटी के दौरान नशे में धुत्त पाई गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला पुलिस अधिकारी की पहचान तानिया रॉय के रूप में हुई है, जो सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) के पद पर तैनात थीं। महिला पुलिस अधिकारी अन्य महिला पुलिसकर्मियों के साथ महिलाओं की सुरक्षा के लिए गुलाबी पुलिस मोबाइल वैन में क्षेत्र में गश्त कर रही थी।
गश्त के दौरान पिंक वैन ने एक शख्स को टक्कर मार दी, जिसके बाद कई स्थानीय महिलाएं मौके पर जमा हो गईं। इसके बाद वे पुलिस अधिकारी और उनकी बहस होने लगी। घटनास्थल पर मौजूद महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी तानिया रॉय गाड़ी चलाते समय नशे में थीं। इसके बाद अचानक महिला पुलिस अधिकारी ने वहां पास में खड़ी एक महिला को अपनी तरफ खींचकर उसके होठों पर किस कर लिया, क्योंकि वे यह दिखाना चाहती थीं कि वे नशे में नहीं हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसके बाद कोलकाता पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।
नशे में थी महिला अधिकारी
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पुलिस अधिकारी कतिथ तौर पर नशे में हैं और उनके आसपास कई लोग मौजूद हैं। वहां एक पुलिस वैन और कुछ पुलिसकर्मी भी हैं। पुलिस और लोगों के बीच स्थानीय भाषा में बहस हो रही है लेकिन जैसे ही बातचीत शुरू हुई, पुलिस अधिकारी ने एक महिला को अपने पास खींचा और उसके होठों पर किस कर लिया, वे किस करके यह दिखाना चाह रही थीं कि क्या उन्होंने शराब पी है? वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला पुलिस अधिकारी ने पास खड़ी महिला का गला पकड़ा और उसे किस कर लिया।
इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उन्हें रोका लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी, इस घटना के बाद लोग हैरान रह गए। पुलिस अधिकारी ने वहां से निकलने की कोशिश की, लेकिन गांव के लोग नाराज हो गए, उन्होंने महिला पुलिस अधिकारी को रोकने की कोशिश की। हालांकि, जनसत्ता इस वीडियो का समर्थन नहीं करता है।
वायरल वीडियो देखकर लोगों ने क्या कहा?
यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। इसी बीच इस वीडियो को एक्स पर @TheSquind नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। लोगों ने इस वीडियो पर गुस्सा जाहिर करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कई लोगों का कहना है कि ये बेहद शर्मनाक हरकत है। हालांकि इस मामले पर पुलिस की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच की मांग की जा रही है। खैर, आपकी क्या राय है?
नोट: यह शर्मनाक वीडियो हम आपके साथ शेयर नहीं कर सकते।