Tik tok: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली हमेशा चर्चा में रहते हैं। मैदान पर रहते हैं तो अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियां बनाते हैं और मैदान से बाहर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया में छाए रहते हैं। क्रिकेट के मैदान से बाहर विराट अकसर प्रोडक्ट एंडोर्समेंट करते भी दिख जाते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से ‘विराट कोहली’ म्यूजिकली ऐप Tik Tok पर भी दिख जा रहे हैं।

TikTok पर तमाम ऐसे वीडियोज हैं जिसमें विराट कोहली एक से एक फनी चीजें करते दिख रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि जब विराट कोहली की छोटी से छोटी बात मीडिया की हेडलाइन बनती है तो फिर टिकटॉक पर विराट की एक्टिंग पर बात क्यों नहीं होती। अगर आप वाकई में ऐसा सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि Tiktok पर जो विराट कोहली छाए हुए हैं वो असल में विराट की ही तरह दिखने वाले गौरव अरोरा हैं।

गौरव देखने में और शारीरिक बनावट में काफी हद तक विराट कोहली से मैच खाते हैं। यहां तक कि गौरव विराट कोहली की ही तरह दाढ़ी भी रखते हैं। गौरव विराट कोहली के तौर पर टिकटॉक वीडियोज बनाते हैं। उनके ये वीडियोज लोगों को खूब पसंद आते हैं।

गौरव के टिकटॉक पर 4 मिलियन से भी ज्यादा फालोवर्स हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, गौरव के टिकटॉक प्रोफाइल पर 33 मिलियन के करीब लाइक्स हैं। उनके हर एक वीडियो को लाखों में व्यूज मिलते हैं। विश्वकप के दौरान भी गौरव नो टिकटॉक पर तमाम ऐसे वीडियोज बनाए थे जो लोगों को खूब पसंद आए और खूब वायरल भी हुए।

बता दें कि टिकटॉक लोगों को मशहूर करने के खूब मौके देता है। ये टिकटॉक का ही कमाल था जिसने मुंबई के आम से लड़के फैसल शेख को Mr Faisu के नाम से विख्यात कर दिया। फिलहाल फैजू इन दिनों मुसीबत में है।