दिल्ली मेट्रो किसी ने किसी के बात को लेकर सोशल मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती है।आज सुबह दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन में कुछ तकनीकी दिक्कत के चलते ट्रेनें देरी से चलीं। ऐसे में DMRC की ओर से सुबह 7.43 बजे ट्वीट कर बताया कि कश्मीरी गेट और केंद्रीय सचिवालय के बीच मेट्रो सेवा में देरी हो रही है। जिसके चलते मेट्रो स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई। दिल्ली मेट्रो की येलो बंद होने की वजह से हो रही परेशानी पर सोशल मीडिया यूज़र्स कई तरह के मीम शेयर करते हए मजे लेने लगे।
दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन हुई थी बंद
दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर तकनीकी खराबी की वजह से ट्रेन देरी से चल रही थी। गुरुवार को तकनीकी खराबी की वजह से दिल्ली मेट्रो की सबसे व्यस्त येलो लाइन पर सेवा कुछ घंटे के लिए प्रभावित हुई थी। अब ऐसे में ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर लोग मेट्रो स्टेशन की फोटो और वीडियो शेयर कर कहने लगे कि भीड़ की वजह से क्या हाल हो रहा है। वहीं, DMRC जैसे ही इस तकनीकी खराबी पर ट्ववीट किया तो लोग कई तरह के रिएक्शन देने लगे।
सोशल मीडिया पर आये ऐसे मीम
@bhvy_08 नाम के एक ट्विटर हैंडल से लिखा गया,’सुबह उठो और धक्का खाओ, यही तो है मेन्टोस ज़िंदगी। @Raushanarrk नाम के एक ट्विटर यूजर लिखते हैं कि दिल्ली मेट्रो लाइन, CSK येलो आर्मी के बराबर हो गयी है। दोनों में भीड़ बहुत है। @DhirenP66827872 नाम के एक यूजर ने यह मजेदार मीम शेयर किया है।
@laxxman03 नाम के एक ट्विटर हैंडल से लिखा गया- झूठ न बोलो भाई, और भी लाइन पर मेट्रो लेट है। एक यूजर ने ट्वीट किया, ‘हुडा सिटी सेंटर से केंद्रीय सचिवालय के बीच देरी हो रही है। भाई कुछ करोगे या केवल बैठ के ट्ववीट करके जानकारी दोगे?’
@Harshit_1811 नाम के एक यूजर ने पूछा – आज ही क्यों होना था भाई? मुझे कॉलेज का जरुरी काम था। एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा,’अरे आज तो इतनी बाद उसने मिलने के के लिए बुलाया था और आज ही आज क्यों हुआ? दिल्ली मेट्रो भी मेरे प्यार के खिलाफ है।
