मेट्रो में रील बनाते और सोशल मीडिया पर वायरल होते कई लोगों को देखा होगा। वायरल वीडियो पर DMRC की सफाई भी आती है लेकिन कार्रवाई को ठेंगा दिखाते हुए एक के बाद एक वीडियो सामने आते रहते हैं। अब मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपकी हंसी भी नहीं रुकेगी और आप दिल्ली मेट्रो के दावे पर सोचने पर मजबूर हो जायेंगे।
वीडियो दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है। वीडियो में दो लडकियां, महिलाओं के लिए आरक्षित सीट पर बैठी हुई है। तभी एक लड़का आता है और एक लड़की से उठने के लिए कहता है। लड़की तुरंत महिलाओं के लिए आरक्षित सीट से उठ खड़ी होती है और उस सीट पर लड़का बैठ जाता है।
सिंदूर लगाकर महिलाओं की सीट पर बैठा शख्स
सीट पर बैठने के बाद जब लड़के का चेहरा सामने आया तो दिखाई दिया कि वह सिंदूर लगाये हुए है और सिर में छोटी बाधा हुआ है। संभवतः लड़के ने यह सब सिर्फ रील बनाने के लिए किया है। सोशल मीडिया पर अब रील वायरल हो रही है और वीडियो पर लोगों की तरह-तरह की टिप्पणियां आ रही हैं।
एक ने लिखा, ‘लड़की बेचारी डर गई और इसलिए उठ गई कि मुझसे भी बड़ी लड़की कहां से आ गई?’ एक ने लिखा, ‘ये लड़की भी इसी के साथ है, दोनों मिलकर शायद वीडियो बनाते हैं।’ निर्भय ने लिखा, ‘इसमें गलत कुछ नहीं। इस तरह ये लोग प्रैंक करते हैं और पब्लिक रिएक्शन रिकॉर्ड करते हैं। पब्लिक को भी यही पसंद आता है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘अगर इन लोगों पर कर्रवाई नहीं हुई तो हम लोगों को सफर करने के लिए कुछ और साधन देखना पड़ेगा।’
बता दें कि इस वीडियो को @rkramaad_009 नाम के इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस अकाउंट पर दिल्ली मेट्रो में बनाए गए तमाम वीडियो मौजूद हैं। वीडियो एक कपल बनाते हैं और इनके द्वारा दिल्ली मेट्रो में बनाए गए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।