Delhi Election/Chunav Results 2020: दिल्ली विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझानों के मुताबिक एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। दिल्ली की सत्ता के सुख का सूखा बीजेपी को और 5 साल झेलना पड़ेगा। खबर लिखे जाने तक जिस तरह से रुझान सामने आए हैं उसके हिसाब आम आदमी पार्टी ने 58 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है तो बीजेपी 12 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी एक भी सीट जीतती नहीं दिख रही है। 8 फरवरी को वोटिंग के बाद जो एग्जिट पोल सामने आए थे उसमें भी कमोबेश ऐसे ही आंकड़े दिखाए गए थे। हालांकि दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी पार्टी की जीत को लेकर आश्वस्त थे।
मनोज तिवारी ने एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिखने के बाद एक ट्वीट किया था। उस ट्वीट में उन्होंने लिखा था- ये सभी एग्जिट पोल होंगे फेल। मेरा ये ट्वीट संभाल के रखिएगा। भाजपा दिल्ली में 48 सीट ले कर सरकार बनाएगी। कृपया EVM को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूंढ़े..

अपने इसी ट्वीट को लेकर अब मनोज तिवारी सोशल मीडिया में ट्रोल हो रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि मनोज तिवारी ने जो ट्वीट संभाल कर रखने के लिए कहा था उसका अब क्या करना है। कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि मनोज तिवारी ने अब कहा है कि जिसने बी मेके ट्वीट संभाल कर रखे थे उसका अंचार डाल लें।

आइये मिलते हैं दिल्ली के नए मुख्यमंत्री मनोज तिवारी से सर शपथग्रहण समारोह कब होगा । @ManojTiwariMP @yadavakhilesh @MPDharmendraYdv pic.twitter.com/agXbxhBDKU
— sudheer Yadav جئے شری کرشنا (@yadavsudheer800) February 11, 2020
सर मनोज तिवारी, इस ट्वीट को अगले विधानसभा चुनावों तक संभाल कर रखें क्या? #DelhiResults pic.twitter.com/qGZ55pjakV
— Umakant Bhardwaj (@uk_bhardwaj) February 11, 2020
मनोज तिवारी जी , मैंने तो आपकी ट्वीट संभाल कर रखी थी।
लेकिन आप अपनी सीट क्यों नहीं संभाल पाये ।रस्सी टूट गई पर अकड़ नही गयी।@ManojTiwariMP#DelhiResults pic.twitter.com/tznRFfqBbt
— Shalim Raza (@shalimraza14) February 11, 2020
In a lighter note
मनोज तिवारी ने कहा है कि जिस जिसने मेरे ट्वीट संभाल के रखे थे वे अब उसका अचार डाल लें #DelhiResults— पंख और चिह्न (Wings & Trails) (@trails_wings) February 11, 2020
ताजा अपडेट-दिल्ली चुनाव में मनोज तिवारी चंद फांसले से आगे चल रहे है और अमित शाह थोड़ा सा उनके पीछे डंडा लेकर चल रहे है कांटे का मुकाबला है जहां मिलेंगे वहां कुटाई निश्चित है। #DelhiResults
— कुश अम्बेडकरवादी (@Kush_voice) February 11, 2020
मनोज तिवारी जी @ManojTiwariMP आपने बोला था कि मेरा यह ट्विट संभाल के रखना तो हमने संभाल कर रखा आप कुछ बोलोगे pic.twitter.com/WT87XXWGRl
— Nand Lal Vaishnav (@NandLalVaishna4) February 11, 2020
नत्थू हलवाई 48 किलो का लड्डू लेकर #मनोज_तिवारी के गेट पर ट्राली लेकर खङा है। तिवारीजी दरवाजा खोल ही नहीं पा रहे हैं।
पडोसियों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि गेट की चाभी हनुमानजी ने चुपचाप #केजरीवाल को दे दी है।
ताला तोङने को तङीपार को बुलाया है। pic.twitter.com/UZRjXFB54I— Harsh Vardhan Shastri (@HShastr) February 11, 2020
श्री मनोज तिवारी जी, ये ट्वीट संभाल के रक्खा है…
क्या करूँ? प्रिंट निकाल के, रोल कर के भेजदूं? pic.twitter.com/nQxrgIDdGF— सूक्ष्मः (@sookshmh) February 11, 2020
सोशल मीडिया में मनोज तिवारी पर फनी मीम्स भी वायरल हो रहे हैं।
कल रात सपने में दिल्ली के मुख्यमन्त्री पद की शपथ लेते हुये मनोज तिवारी जी pic.twitter.com/MSsrN9g8RK
— Mo Affan Qasmi (@MoAffanQasmi3) February 11, 2020
ब्रेकिंग: मनोज तिवारी वापस भोजपुरी गानो में मुजरा करने हुए रवाना। जाते जाते बोलते गए कि दिल्ली वाले बोहत बाण मारते है, ई गोला मा अब नाही रहना..
Cc @ManojTiwariMP #DelhiElectionResults pic.twitter.com/kfgCD35saO
— डॉ. मशहूर गुलाटी (@Gulati_Ka_Gyan) February 11, 2020
दिल्ली से बोलत बानी बुरा समाचार बा!
दादी से बताय दिहा रुझनवे खराब बा!
#रिंकिया का पापा#मनोज_तिवारी pic.twitter.com/Qt7eq5SeXV— Rajesh Yadav (@RajeshY16224979) February 11, 2020
बता दें कि दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद मनोज तिवारी का यह पहला विधानसभा चुनाव था। इस चुनाव की जिम्मेदारी पार्टी ने मनोज तिवारी के कंधे पर दे रखी थी। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजों को देखते हुए इस बार सरकार बना पाना बीजेपी के लिए काफी कठिन टास्क था।
दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम पर पूरा कवरेज, दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों के लाइव अपडेट, विश्लेषण, सीटवार रिजल्ट…सब कुछ Jansatta.com पर।
बीजेपी ने इन चुनावों में अरविंद केजरीवाल के विकास के मुद्दों के टक्कर में शाहीन बाग को मुख्य मुद्दा बनाया। बीजेपी नेता चुनाव प्रचार के दौरान अकसर शाहीन बाग के लिए अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर हमला करते दिखे। बीजेपी की ओर से केजरीवाल को आतंकवादी तक कहा गया।

