पंजाब नेशनल बैंक के घोटाले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस और भाजपा पर हमला बोला है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पीएनबी स्कैम 2011 में हुआ और आज तक चल रहा है। केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस के राज में शुरू हुए घोटाले आज तक चल रहे हैं, पहले कांग्रेस कमाई करती थी अब उन्हीं घोटालों से बीजेपी कमाती है। अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, “पीएनबी स्कैम 2011 में चालू हुआ, आज तक चल रहा है। भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगा रही है और कांग्रेस भाजपा पर। सच ये है कि कांग्रेस के समय के सारे घोटाले आज भी चल रहे हैं। पहले कांग्रेस कमाती थी, अब उन्हीं घोटालों से भाजपा कमाती है। इसीलिए आज तक भाजपा ने किसी भी घोटाले में एक भी कांग्रेस वाले को जेल नहीं भेजा।” अरविंद केजरीवाल के इस ट्वीट पर खूब प्रतिक्रिया मिल रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स केजरीवाल को उनके वादे याद दिला रहे हैं। ट्विटर पर लोगों ने केजरीवाल से पूछा है कि दिल्ली का सीएम बनने से पहले वह शीला दीक्षित को जेल भेजने की बात करते थे उनका क्या हुआ।
PNB scam 2011 में चालू हुआ, आज तक चल रहा है। भाजपा cong पर आरोप लगा रही है और cong भाजपा पर
सच ये है कि cong के समय के सारे घोटाले आज भी चल रहे हैं। पहले cong कमाती थी, अब उन्ही घोटालों से भाजपा कमाती है। इसीलिए आज तक भाजपा ने किसी भी घोटाले में एक भी cong वाले को जेल नहीं भेजा
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 17, 2018
एक यूजर्स ने लिखा, “कांग्रेस के घोटाले भी भारतीय जीवन बीमा निगम की योजनाओं की तरह हो गये हैं, सत्ता के साथ भी, सत्ता के बाद भी।” एक यूजर ने केजरीवाल पर तंज कसा, ” केजरीवाल जी आप शीला दीक्षित के भ्रष्टाचार पर 370 पेज का सबूत दिखाया करते थे, उसको कहा गायब कर दिया, आप नेताओं ने दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की शीला दीक्षित को जेल भेजने का वादा किया था उसको भूल गए क्या केजरीवाल जी।” पद्मकांत द्विवेदी ने लिखा, “अरविंद जी, 3 साल शीला जी जेल में हैं, उनको परोल पर रिहा कर दो अब, बहुत टाइम हो गया।” एस एन सिंह राठौर ने लिखा, “आपने शीला दीक्षित को भेजा क्या? आप भी तो उनके ही घोटालों पर चल के कमा रहे हैं।” सन्नी नेगी ने लिखा, “आप भी तो शीला जी को जेल भेज रहे थे क्या करें सबूत गायब हो गए।”
कांग्रेस के घोटाले भी भारतीय जीवन बीमा निगम की योजनाओं की तरह हो गये हैं,
सत्ता के साथ भी, सत्ता के बाद भी..
RT=Agree— 100% Follow Back (@kamina__chhora) February 17, 2018
केजरीवाल जी आप Sheila Dixit के भ्रस्टाचार पर 370 पेज का सबूत दिखाया करते थे
उसको कहा गायब कर दिया ??AAP नेताओं ने दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की शीला दीक्षित को जेल भेजने का वादा किया था
उसको भूल गए गया केजरीवाल जी ??वो 370 पेज का प्रूफ नज़र नहीं आता
एजेंडा क्या है सड़ जी ??— Ravish Kumar (@Patrkaar_Fake_) February 17, 2018
अरविंद सर AAP अपना काला चिठ्ठा खोल रहे हैं, जैसे पहले कॉनग्रेस कमाती थी वैसे AAP कमा रहे हैं, और हाँ, यह भी बताइए शीला दादी तिहाड़ में कैसी हैं, AAPकी सरकार ने तो जेल भेज दिया था ना!!
— आशीष अग्रवाल (@coomarashish) February 17, 2018
Arvind ji !! 3 saal se Sheela ji jail mein hain… Unko parole pe riha kar do ab.. Bahut time ho gaya.
— PADAMKANT DWIVEDI (@padamkant) February 17, 2018
Sirji, CWG scam kya update hain. Aapne promise Kiya tha, Sheila Dikshit ke khilaf kaarwahi karenge
— raghu pujar (@richieraghu) February 17, 2018
आपने शीला दीक्षित को भेजा क्या? आप भी तो उन्ही के घोटालों पर चलके कमा रहे हैं।
— S N SINGH RATHORE (@RathoreSNS) February 17, 2018
सरजी क्या आपने शीला दीक्षित को जेल भेज दिया ???
— Shivank (@shivank_bjp) February 17, 2018
जिल्ले इलाही, आप भी तो शीला जी को जेल भेज रहे थे क्या करे सबूत गायब हो गए।
— Sunny Negi (@negi_sunny) February 17, 2018