इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने मंगलवार (14 फरवरी) को टैक्स चोरी की जांच के तहत BBC के दिल्ली और मुंबई ऑफिस में सर्वे किया। यह कार्रवाई 14 फरवरी करीब 11 बजे शुरू हुई और 12 घंटों से भी ज्यादा समय तक चली। पहले इसे रेड बताया गया लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि ये रेड नहीं बल्कि सर्वे के लिए टीम पहुंची थी। दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसको लेकर सरकार पर हमला बोला है। इसके जवाब में कई लोगों ने उनका पुराना ट्वीट ही शेयर करना शुरू कर दिया!
बीबीसी पर क्या बोले दिल्ली सीएम?
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है, मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला जनता की आवाज दबाने के बराबर है। जो भी भाजपा के ख़िलाफ बोलता है उसके पीछे ये लोग IT, CBI और ED को छोड़ देते हैं। क्या भाजपा देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संस्थाओं को कुचलकर पूरे देश को अपना गुलाम बनाना चाहती है?
लोगों ने ऐसे दिया जवाब
केजरीवाल के इस ट्वीट पर तमाम लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। @ikirtitiwari यूजर ने लिखा कि सर मीडिया और स्टेट एफिलिएटेड मीडिया में फर्क होता है। बीबीसी एक स्टेट स्पॉन्सर्ड चैनल है न की स्वतंत्र मीडिया। जिसका काम हमेशा ही भारत विरोधी रहा है। आप क्यों देश विरोधियों की वकालत कर रहे हैं। आप प्रवक्ता @GhanendraB ने लिखा कि एक समय स्वर्गीय इंदिरा गांधी को भी यही घमंड था, वो भी कहती थी कि “इंडिया इज इंदिरा” इस देश के लोगों ने इंदिरा गांधी का भी घमंड तोड़ा था और एक साधारण व्यक्ति ने इंदिरा गांधी को भी हरा दिया था। नरेंद्र मोदी जी का घमंड भी जल्दी ही टूटेगा, मोदी जी देश के लोगों की वोट में बहुत ताकत है।
@VibhutiSinghIND यूजर ने लिखा कि मीडिया पर भरोसा मत करो, मीडिया अफवाह फैलाती है, मीडिया बिकी हुई है, ये किसके शब्द हैं केजरीवाल जी? @Pardeep19661 यूजर ने लिखा कि केजरीवाल जी, अगर मोदी के विरुद्ध बोलने वाले मीडिया हाउस के पीछे एजेंसियां पड़ जाती हैं, तो अर्नब गोस्वामी को क्यों घर से जबरदस्ती उठा कर जेल में फेंका गया था? @maurya811 यूजर ने लिखा कि BBC ने भारत के लोकतंत्र व न्यायपालिका पर हमला किया है, ऐसे राष्ट्र विरोधी न्यूज चैनल की देश मे कोई जरुरत नहीं है। कई यूजर्स ने मीडिया के खिलाफ किये गए अरविंद केजरीवाल के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं, एक ट्वीट ऐसा भी है जिसमें केजरीवाल ने बीबीसी की खबर को प्रॉपगेंडा और साजिश बताया था।
बता दें कि बीबीसी ने ‘India: The Modi Question’ नाम से दो पार्ट में एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज की है। इस डॉक्यूमेंट्री को कथित रूप से यूट्यूब पर भी रिलीज किया गया था, लेकिन सरकार ने इस पर बैन लगा दिया। डाॅक्यूमेंट्री बैन किए जाने पर विपक्ष ने सरकार की खूब आलोचना की थी, आरोप लगाया जा रहा है कि डाॅक्यूमेंट्री रीलीज किए जाने के बाद IT की तरफ से यह कार्रवाई की गई है।