दिल्ली भाजपा सांसद और अभिनेता मनोज तिवारी (Delhi BJP MP Manoj Tiwari) ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है। मनोज तिवारी ने यह जानकारी देते हुए पत्नी के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि (Surabhi Tiwari) अस्पताल के एक बेड पर लेटी हुई है। इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।
बच्ची के पिता बने भाजपा सांसद मनोज तिवारी
मनोज तिवारी ने ट्वीट (Manoj Tiwari Twitter) कर लिखा है कि बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है। आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है, उस पर आप सभी का आशीर्वाद बना रहे। इस पर मनोज तिवारी को लोगों ने बधाइयां दी हैं।
लोगों ने दी बधाई
आप नेता सौरभ भरद्वाज (Saurabh Bhardwaj, BJP) ने ट्वीट कर लिखा कि बहुत बहुत शुभकामनाएं मनोज जी। ईश्वर हमेशा आशीर्वाद रखें। पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने लिखा कि आप दोनों को बहुत बधाई। महादेव की कृपा परिवार पर बनी रहे। पत्रकार चित्रा त्रिपाठी (Chitra Tripathi) ने भी मनोज तिवारी को बधाई दी है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, कई भाजपा सांसद समेत दिल्ली भाजपा नेता कपिल मिश्रा और आप नेताओं ने मनोज तिवारी के पिता बनने पर बधाई दी है।
मनोज तिवारी को लोगों ने किया था ट्रोल
इससे पहले मनोज तिवारी ने इंस्टाग्राम पर गोद भराई का वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर मनोज तिवारी को खूब ट्रोल किया था। इंस्टाग्राम जनसंख्या नियंत्रण को लेकर उनके बयानों और कानून की मांग को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया था।
जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में मनोज तिवारी, भाजपा सांसद रवि किशन के साथ एक इंटरव्यू में पहुचें थे, जहां दो से अधिक बच्चे पर सवाल पूछा गया तो रवि किशन ने कहा था कि ये कांग्रेस सरकार की गलती है कि उन्होंने जनसँख्या नियंत्रण को लेकर कोई कानून नहीं बनाया, अगर वो कानून बना देते हैं तो हमारे भी दो से अधिक बच्चे ना होते।