मगरमच्छ और अजगर दोनों कितने खतरनाक जीव हैं इसका अंदाजा लगभग हम सभी को है। जरा सोचिए इन दोनों में जब जंग होती होगी तो कितना भयावह मंजर होता होगा। आज आप दोनों के बीच के युद्ध को अपनी आंखों से देख लीजिए। दरअसल, सोशल मीडिया पर अजगर पर मगरमच्छ की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE नामक पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इसे लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं।

खतरनाक जीव मगरमच्छ वैसे से तो पानी में रहता है मगर इस वीडियो पर वह जमीन पर है और अजगर को मुंह में दबाए हुए है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ और अजगर के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है। वीडियो देखने वालों की ध़डकनें बढ़ सकती हैं। वीडियो काफी खतरनाक है। दोनों ही जीव एक-दूसरे पर भारी पड़ रहे हैं। मगरमच्छ जबड़े में अजगर को ले रहा है तो अजगर मुंह खोलकर उस पर झपट्टा मार रहा है। कोई किसी ने कम नहीं है, वायरल वीडियो में देखिए कि कौन किस पर भारी पड़ रहा है। वीडियो देखने वालों के होश ठिकाने आ जाएंगे। धड़कनें भी बढ़ सकती हैं और रोंगटे भी खड़े हो सकते हैं।

अजगर को जमीन पर पटक रहा है मगरमच्छ

वीडियो में दिख रहा है कि मगरमच्छ अपने जबड़े में विशाल अजगर को दबाए हुए हैं और उसे बार-बार पटक रहा है। अगजर अपनी पूरी ताकत लगाकर सीधा खड़ा भी हो जा रहा है मगर वह मगरमच्छ के दांतों में फंसा हुआ है। हालांकि अजगर हार नहीं मान रहा है और खुद को छुड़ाने के लिए पूरा जोर लगा रहा है। वह मगरमच्छ को अपने लपेटे में ले रहा है। वह कई बार मगरमच्छ को अपने काबू में लेने की कोशिश करता है मगर जबड़े में फंसे होने के कारण कामयाब नहीं हो पाता है। मगरमच्छ अजगर का बुरा हाल कर देता है। वीडियो देखने वालों को हैरानी हो सकती है।

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है “बैकयार्ड में अजगर और मगरमच्छ लड़ रहे हैं और…। इस वीडियो को लोग काफी पंसद कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।

आप भी देखिए-