ओडिशा के जाजपुर से चौंकाने वाली खबर सामने आई है, यहां एक महिला नदी के किनारे नहा रही थी। कपड़े धोते समय अचानक नदी से मगरमच्छ आया और देखते ही देखते महिला को नदी में खींच ले गया। आस-पास के लोग महिला को बचाने के लिए दौड़े मगर तब तक मगरमच्छ नदी में महिला को खींच ले गया था और पल भर में महिला और मगरमच्छ दोनों नदी में गायब हो गए। घटना को आंखों से देखने वाले लोग चिल्लाते रहे, वे महिला की तरफ दौड़े मगर तब तक देर हो चुकी थी। चलिए बताते हैं कि माजरा क्या है। घटना खरस्रोता नदी की है, महिला का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाएगा।

एक दिन घर आया बिन बुलाया मेहमान, 14 साल की लड़की को देखते ही शादी करने की जताई इच्छा, जिंदगी बना दी नर्क, चौंका रही पूरी कहानी

पुलिस के अनुसार, घटना बिंझरपुर थाना क्षेत्र के कांतिया गांव की है। महिला की पहचान सौदामिनी महाला के रूप में हुई है। वह दोपहर बाद लगभग चार बजे नदी में नहा रही थी, तभी मगरमच्छ से उस पर हमला बोल दिया और उसे नदी के तेज बहाव में खींच ले गया। लोगों ने महिला को बचाने के लिए मगरमच्छ को रोकने की कोशिश की, उसे भगाते रहे मगर तब तक वह महिला को गहरे नदी में खींच ले गया। गांव के लोगों ने मगरमच्छ से महिला को बचाने की कोशिश की मगर वे नाकाम रहे। घटना का वीडियो का सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे मगरमच्छ अपने जबड़े में महिला को खींचकर ले जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इलाके में सुरक्षा इंतजाम की मांग की है।

दुकान से खाने की चीज चुराकर भागी बत्तख, दुकानदार ने किया पीछा, बाहर आकर दृश्य देखा तो हो गया भावुक- कहा मां तो मां ही होती है

लोगों ने प्रशासन को घटना की जानकारी दी, इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और महिला की खोजबीन शुरू कर दी। अभी भी महिला की तलाश जारी है, अभी महिला का कोई सुराग नहीं मिला है। घटना को देखने वालों ने कहा कि मगरमच्छ महिला को नदी में खींच रहा था, हम बचाने के लिए नदी में गए मगर नाकाम रहे। कुछ ही पलों में वह महिला को लेकर लापता हो गया और आंखों के सामने से गायब हो गया।