दुनिया में सांपो की कई प्रजातियां पाई जाती है। कई सांप पेड़ पर रहते हैं तो कुछ जमीन में रहते हैं। हर सांप की अपनी अलग खासियत होती है और अलग रहन सहन होता है लेकिन अजगर सांपों की श्रेणी में ऐसा जानवर है जो अपने से छ गुना बड़ा शिकार निगल सकता है। ऐसी कई खबरें सामने आ चुकी हैं जिसमें अजगर पूरे इंसान को निगल गया, बड़े जानवरों को निगल गए लेकिन आज हम आपको दिखने जा रहे हैं कि कैसे एक अजगर एक मगरमच्छ को अपना शिकार बना लिया।

फ्लोरिडा का वीडियो हो रहा वायरल

फ्लोरिडा में एक ऐसा अजगर मिला जिसका पेट काफी फूला हुआ था। खबरों के मुताबिक, 18 फुट के अजगर को एवरग्लेड्स नेशनल पार्क में श्रमिकों ने पकड़ा गया था, जिसने बाद में इच्छामृत्यु (Euthanised) दे दी गई। दरअसल बर्मीज अजगर को एक आक्रामक प्रजाति का जानवर माना जाता है, जिसे ने जानवरों के लिए खतरा मानकर उसे इच्छामृत्यु दे दी गई।

पेट से निकला ये जानवर

हालांकि पकड़े गए इस बर्मीज अजगर जब प्रयोगशाला में लाया गया और उसके पेट को खोला गया तो पाया गया कि उसके पेट में एक 5 फीट का मगरमच्छ था। हालांकि उसकी मृत्यु हो चुकी थी। अजगर के शव का परीक्षण और उसके पेट से मगरमच्छ के निकले जाने का वीडियो जियोसाइंटिस्ट रोजी मूर ने इंस्टाग्राम पर 2022 को शेयर किया था और जो अब एक बार अन्य प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया जा रहा है।

सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा कि ये तो काफी डरावना है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसे मैं अपने पिता के साथ देख रहा था। डर की वजह से उन्होंने अपना पैर भी कुर्सी पर रख लिया। एक यूजर ने पूछा कि आखिर इन लोगों के साथ इतनी बर्बरता क्यों की जा रही है? मगरमच्छ तो पहले से ही मारा हुआ था तो अजगर को क्यों मार दिया गया?

@killabit यूजर ने लिखा कि मुझे तो इन दोनों की लड़ाई देखनी थी। @ColtynSeifert यूजर ने लिखा कि मुझसे गलती हो सकती है लेकिन यह रेटिकुलेटेड पायथन जैसा दिखता है? एक अन्य यूजर ने लिखा कि लेकिन इस चिकित्सकीय हस्तक्षेप का उद्देश्य क्या है? एक यूजर ने लिखा कि ये वीडियो तो वाकई बेहद डरावना है। हालांकि अजगर के साथ जो हुआ वो बेहद निंदनीय है।