मगरमच्छ का नाम सुनते ही हर किसी की सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है। मगरमच्छ एक ऐसा रेप्टाइल्स जीव है जो दिखने में खतरनाक तो है ही साथ ही उसका हमला भी उतना ही खतरनाक होता है। मगरमच्छ के हमले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो एक जू का है जहां की एक संचालक महिला मगरमच्छ को खाना देने जाती है, लेकिन मौका देख मगरमच्छ उस पर हमला कर देता है और उसका हाथ अपने जबड़े में जकड़ लेता है।
महिला को बचाने के लिए पानी में कूदा युवक
जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो यूटा के स्केल्स एंड टेल्स रेप्टाइल्स सेंटर का है। महिला संचालक पर मगरमच्छ का हमला इतना खतरनाक होता है कि मगरमच्छ पल भर में महिला को पानी के अंदर खींच लेता है। इसके बाद एक युवक हिम्मत दिखाते हुए पानी में छलांग लगा देता है और फिर शुरू होती है महिला का रेस्क्यू करने की जद्दोजहद जिसमें आखिरी युवक की जीत हो जाती है।
युवक ने नहीं की अपनी जान की परवाह
crazed.net के मुताबिक, यह घटना 2021 की बताई जा रही है। महिला दोपहर का खाना देने के लिए मगरमच्छ के पास जाती है। अचानक से मगरमच्छ उस महिला पर हमला कर देता है। महिला को बचाने के लिए 48 साल का वह युवक जू में घूमने आता है, लेकिन वह अपनी जान की परवाह किए बगैर मगरमच्छ के बाड़े में कूद जाता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक ने मगरमच्छ से लंबी लड़ाई लड़ई जिसके बाद मगरमच्छ ने महिला का हाथ छोड़ दिया।
लोग कर रहे तारीफ
महिला की जान बचाने वाले युवक कि जिंदादिली को देख लोग उसकी प्रशंसा कर रहे हैं। वायरल वीडियो पर यूजर्स ने युवक की हिम्मत की सराहना की है। एक यूजर ने कहा है, “उस आदमी को बहुत सम्मान। उसने अपनी जान जोखिम में डाल दी ताकि वह उसका हाथ निकाल सके।” एक अन्य यूजर ने कहा है कि महिला की जान बचाने वाले युवक ने गजब का साहस दिखाया है वह युवक धन्यवाद से अधिक का हकदार है।