Man Feeds Giant Crocodile: इंटरनेट पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखकर हमारे दिल की धड़कन बढ़ जाती है। वीडियो में ऐसा कंटेंट होता है, जिसे देखकर हम चौंक जाते हैं। हम मन में ये सोचते है कि भाई बाल-बाल शख्स की जान बची। ऐसा ही एक वीडियो इनदिनों भी वायरल हो रहा है। वीडियो में शख्स विशालकाय मगरमच्छ को चारा डालता दिख रहा है।

मगरमच्छ को ललचा रहा था शख्स

वीडियो जिसे माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर शेयर किया गया है में दिख रहा है कि एक शख्स विशालकाय मगरमच्छ जो पानी में है उसे चारा दे रहा है। नदी के किनारे खड़ा शख्स मांस का छोटा सा टुकड़ा लेकर मगरमच्छ को ललचा रहा है। वो बार बार खाना मगरमच्छ के मुंह तक ले जाता है और फिर उसे खींच लेता है। ऐसा करने से मगरमच्छ काफी परेशान हो जाता है और वो शख्स की ओर बढ़ने लगता है।

यह भी पढ़ें – Rottweiler VS King Cobra: नजर पड़ते ही कुत्ते ने मारा झपट्टा, नागराज के कर दिए दो टुकड़े, लड़ाई का Viral Video देख सिहर जाएंगे

वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ को करीब आता देख शख्स मांस को टुकड़ा पानी में गिरा कर भागने लगता है। ऐसे में मगरमच्छ मांस का टुकड़ा अपने मुंह में डबाकर पानी में चला जाता है। हालांकि, शख्स फिर वही हरकत दोहराने लगता है। पर मगरमच्छ का गुस्सा देखकर वो भाग खड़ा होता है।

वायरल वीडियो यहां देखें –

वीडियो जिसे एक्स पूर्व में ट्विटर पर पोस्ट किया गया है देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो को सात लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्सन ने निश्चित रूप से हैरान होकर प्रतिक्रिया दी है।

यह भी पढ़ें – रास्ता काटने से तिलमिलाई महिला ने बिल्ली को जमकर पीटा फिर जिंदा जलाया, दोस्तों ने भी दिया साथ, FIR दर्ज

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने कहा, “शायद वो मगरमच्छ को अपने को भोजन के रूप में खिलाने की कोशिश कर रहा था। क्या महान बलिदान है। हाहा” दूसरे यूजर ने लिखा, “और कौन इस बात का इंतजार कर रहा था कि वह आदमी लड़खड़ा कर गिर पड़े? मतलब ऐसी बेवकूफी वाली हरकतें कोई कैसे कर सकता है।” तीसरे यूजर ने लिखा, “जब भगवान दिमाग बांट रहे थे, तो ये शख्स उस लाइन में नहीं लगा था।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “सौभाग्य से उसने उस पर हमला नहीं किया।”