राम मंदिर के निर्माण कार्य के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर कथित तौर पर हुए घोटाले पर राजनीतिक पार्टियों द्वारा लगाए जा रहे आरोप – प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कथित तौर पर हुए इस घोटाले पर कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने एक वीडियो जारी करते हुए विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष चंपत राय को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अगर वह वास्तव में निर्दोष हैं तो सीबीआई जांच की मांग करें।
दरअसल आम आदमी पार्टी और सपा के नेता ने आरोप लगाया है कि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दो करोड़ कीमत की जमीन 18 करोड़ में खरीदी है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही विपक्ष इस मामले को लेकर पूरी तरह से हमलावर है। इसी को लेकर अलका लांबा ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि भाजपा के नेता कह रहे हैं कि यह झूठा आरोप लगाया जा रहा है। कल से मीडिया वाले हरीश पाठक को ढूंढ रहे हैं लेकिन वह मिल नहीं रहे हैं।
टीवी चैनलों पर कहा जा रहा है कि हम राम भगवान के विरोधी हैं। यह हिंदू मुस्लिम जैसी बकवास बातें बंद कर दीजिए। यह राजनीति से जुड़ा मुद्दा नहीं है। आस्था से जुड़ा हुआ विषय है। भगवान राम के नाम पर धोखा हुआ है।
अरे ये क्या कह दिया मैंने 🙁 ?#BJP_का_श्रीराम_को_धोखा #राम_मंदिर_घोटाला pic.twitter.com/OuKY9ap98I
— Alka Lamba (@LambaAlka) June 14, 2021
उन्होंने कहा यह भी कहा कि योगी आदित्यनाथ के खिलाफ जनता में गुस्सा है। उस से ध्यान भटकाने के लिए राम मंदिर चंदा घोटाले का मुद्दा चुनाव में भुनाने की पूरी कोशिश की जा रही है। कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष चम्पत राय को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वह वास्तव में निर्दोष है तो स्वयं चाहिए उन्हें सीबीआई जांच की मांग करनी चाहिए।
उनके इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा कि मंदिर तक को नहीं छोड़ा। राम राम राम। विपिन यादव नाम की एक यूजर ने लिखा कि रामलला वो आ गए, जमीन बेचकर खा गए। वहीं एक यूजर ने अलका लांबा के इस ट्वीट पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, “अरे मैडम आप उसी पार्टी से हो न जिसने भगवान राम को काल्पनिक बताया था भारत के सुप्रीम कोर्ट में”।